{"_id":"670a92f23a3ca696230c2a52","slug":"ravana-is-killed-by-punching-his-nose-in-mandsaur-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राम और रावण की सेना में होता है युद्ध, रावण की नाक पर मुक्का मारकर किया जाता है वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राम और रावण की सेना में होता है युद्ध, रावण की नाक पर मुक्का मारकर किया जाता है वध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 12 Oct 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
सार
MP News: दशहरे का पर्व अलग अलग रूप में मनाया जाता है। जिला मुख्यालय पर जहां नामदेव समाज रावण को दामाद मानकर उसकी पूजा करता है, वहीं जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम धमनार में राम और रावण की सेना की बीच युद्ध होता है। इस युद्ध में राम की सेना को रावण की नाक पर मुक्का मारना होता है।
राम और रावण की सेना में होता है युद्ध
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर जिले के ग्राम धमनार में दशहरे पर अनूठा आयोजन होता है। यहां रावण की लगभग 50 फिट ऊंची प्रतिमा है, जिसकी नाक पर मुक्का मारकर रावण वध किया जाता है। दशहरे पर आयोजित इस अनूठे अयोजन में राम और रावण की सेना बनाई जाती है। सेना के बीच युद्ध भी होता है, जिसमें जलते हुए टोकले और पटाखे एक दोनों सेना के लोग एक दूसरे पर फेंकते है।
Trending Videos
राम की सेना मैदान में तो रावण की सेना रावण के लिए बने स्टेच्यू पर खड़ी रहती है, जो राम की सेना को रावण की नाक तक पहुंचने से रोकती है। देखने में यह युद्ध हिंसक लगता है, लेकिन यह आयोजन यहां पिछले 60 वर्षों से होता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रावण की नाक पर मुक्का मरने के बाद होता है युद्ध का अंत
मंदसौर जिले के ग्राम धमनार में आयोजित इस अनूठे अयोजन में राम और रावण की सेना के बीच जबतक युद्ध जारी रहता है। जबतक की राम की सेना में शामिल व्यक्ति रावण की सेना के बीच से रावण की नाक तक पहुंचकर उसकी नाक पर मुक्का ना मार दे। रावण की नाक पर मुक्का मरते ही युद्ध का अंत हो जाता है। आज हुए राम रावण के युद्ध में गांव के ही घनश्याम धाकड़ नामक युवक ने रावण की नाक पर मुक्का मारा जिसके बाद युद्ध का अंत हो गया।
घरों में स्वच्छता को लेकर होती है स्पर्धा, करते हैं पुरस्कृत
रावण को लेकर यहां एक और परंपरा है। दशहरे के दिन गांव में स्वच्छता को लेकर एक स्पर्धा होती है। इसमें जिस घर में सबसे ज्यादा सफाई होती है, उस परिवार को पुरस्कृत किया जाता है।

कमेंट
कमेंट X