सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Troubles increased for Manoharlal and the woman, police filed FIR under these sections,

MP News: हाईवे पर अश्लील हरकत करने मनोहर लाल और महिला की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मंदसौर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 24 May 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे मनोहरलाल और महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, भाजपा ने भी कहा है कि मनोहरलाल पार्टी के सदस्य नहीं हैं। समाज ने भी उन्हें उनके पद से हटा दिया है।

Troubles increased for Manoharlal and the woman, police filed FIR under these sections,
मनोहर लाल धाकड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का डर्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ने लगी है। पुलिस ने मनोहरलाल सहित वीडियो में दिख रही महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं,  दूसरी ओर भाजपा ने भी मनोहरलाल को अपना कार्यकर्ता मानने से इनकार कर दिया है। समाज ने भी धाकड़ को दायित्व मुक्त कर दिया है। 
Trending Videos


भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का डर्टी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उनकी मुश्किले बढ़ गई है। पार्टी से लेकर समाज स्तर पर भी इनका बहिष्कार किया गया है। चार दिन से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे डर्टी वीडियो में मनोहरलाल महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में इनकी कार का नंबर भी दिखाई दे रहा है। वीडियो गरोठ उज्जैन फोरलेन मार्ग का है। इस मार्ग का वर्तमान में 90 प्रतिशत काम हो चुका है। करीब 10 प्रतिशत काम बचा हुआ है। वीडियो फोरलेन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 13 मई को रिकार्ड  हुआ है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में मनोहरलाल के नाम रजिस्टर्ड कार क्रमांक एमपी 14 सीसी 4782 भी दिखाई दे रही है। ये ही कारण है कि पार्टी से लेकर समाज ने भी कार्रवाई करने में देर नहीं की। वहीं डीआईजी के निर्देश के बाद मंदसौर की भानपुरा पुलिस ने मनोहरलाल  धाकड़ सहित उनकी महिला मित्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के पद से किया मुक्त 

मनोहरलाल का डर्टी वीडियो वायरल होने के बाद धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकेश धाकड़ के नाम से जारी पत्र में बताया गया कि समाचार पत्रों और सोशल मीडिया से मनोहरलाल धाकड़ के कृत्य के बारे में जानकारी मिली है। इसी आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार मनोहरलाल जो कि समाज की युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री थे इन्हें पद से मुक्त किया गया है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि मनोहरलाल पार्टी के ऑनलाईन सदस्य है। वे ना तो हमारे कार्यकर्ता है और ना ही प्राथमिक सदस्य है। उनके कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। प्रशासन अपना काम कर रहा है। सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखकर सिर्फ इतना ही कहूंगा कि ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।

कांग्रेस ने कसा तंज

डर्टी वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के मंदसौर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्रसिंह तोमर ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है। डॉ. तोमर ने कहा कि ये कोई पहली बार नहीं हुआ है, जब भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हुआ हो। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन जैन ने कहा कि भाजपा समर्थित जिलापंचायत सदस्य के पति का कृत्य अत्यंत निंदनीय है। एक जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उन्होंने ऐसा कृत्य किया है जो कि बहुत ही शर्मनाक है। ऐसा कृत्य तो एक जनप्रतिनिधि तो ठीक आम इंसान को भी नहीं करना चाहिए। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भानपुरा पुलिस ने मनोहर लाल धाकड़ और उनकी महिला साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 (सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता), 285 (जो जान-माल के लिए खतरा हो) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी नेता अब तक फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। परिवहन विभाग की जांच में पता चला है कि सीसीटीवी में दिख रही सफेद कार मनोहर लाल धाकड़ के नाम पर है। उनकी पत्नी सोहन बाई बानी जिला पंचायत सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें: होटल में बुजुर्ग से बनाए संबंध, वीडियो बनाकर महिला ने 24 लाख रुपए ले लिए

मनोहर लाल धाकड़ के राजनीतिक संबंधों को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि मनोहर लाल धाकड़ बीजेपी के मुख्य सदस्य नहीं हैं। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं, लेकिन उनका पार्टी से सीधा कोई संबंध नहीं है। इस घटना के बाद सामाजिक स्तर पर भी प्रतिक्रिया हुई। धाकड़ महासभा युवा संघ ने मनोहर लाल धाकड़ को तुरंत उनके पद से हटा दिया है। वह संगठन के राष्ट्रीय मंत्री थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़ ने कहा कि संगठन की इज्जत बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

पुलिस कर रही मनोहरलाल और महिला की तलाश

भानपुरा थाना प्रभारी आरसी डांगी ने बताया कि  मनोहरलाल धाकड़ का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद से ही वो फरार है और उनका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मनोहरलाल और उनकी महिला मित्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस टीमें दोनों की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

मनोहर की पत्नी वार्ड 8 से जिपं सदस्य

मनोहरलाल की पत्नी जिला पंचायत के वार्ड 8 की निर्वाचित सदस्य है। वायरल वीडियों की घटना के बाद इन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली है। गुरुवार को मंत्री के आगमन के दौरान वो दिखाई नहीं दी। ये लोगों में चर्चा का विषय रहा। जबकि पार्टी व सामाजिक स्तर पर भी मनोहरलाल की जमकर किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed