सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MD Drugs Racket Busted in Bhopal Three Traffickers Arrested Major Action by the Crime Branch

भोपाल में एमडी ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश: तीन तस्कर हुए गिरफ्तार, गोविंदपुरा में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के गोविंदपुरा में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 2.14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी एक्टिवा पर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। सप्लायर को भी पकड़कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

MD Drugs Racket Busted in Bhopal Three Traffickers Arrested Major Action by the Crime Branch
तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के तहत चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच ने गोविंदपुरा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.14 ग्राम एमडी (कीमत करीब 2 लाख रुपये) बरामद की गई।

Trending Videos

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्तूरबा अस्पताल के पास स्थित सब्जी मंडी, गोविंदपुरा में कुछ युवक काले रंग की एक्टिवा पर बैठकर ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पत्नी को डीजल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत; नशे में आकर कर दिया कांड

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हर्ष यादव (22) और सौरभ तेजवानी (23) निवासी जाटखेड़ी, मिसरोद बताए। तलाशी में उनके पास से एमडी ड्रग्स, एक एक्टिवा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस को मोबाइल फोन से नशा तस्करी नेटवर्क के अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गुरदीप सिंह (22) निवासी निर्मल स्टेट, भैरोपुर, मिसरोद से ड्रग्स खरीदते थे। इसके बाद पुलिस ने गुरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed