Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Morena: Husband wife sleeping in the house was murdered with sharp weapons, angry villagers blocked the highway
{"_id":"6206243377c80c4b941892bd","slug":"morena-husband-wife-sleeping-in-the-house-was-murdered-with-sharp-weapons-angry-villagers-blocked-the-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरैना: घर में सो रहे पति पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना: घर में सो रहे पति पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:46 PM IST
सार
बानमौर थाना इलाके के बुद्धिपुरा गांव में एक घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या हो गई। बानमौर थाना पुलिस जांच कर रही है। इधर गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-3 पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
1 of 3
दंपति की हत्या के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बानमौर थाना इलाके के बुद्धिपुरा गांव में एक घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या हो गई। बानमौर थाना पुलिस जांच कर रही है। इधर गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-3 पर जाम लगा दिया।
जानकारी के अनुसार बानमोर थाना क्षेत्र के बुद्धिपुरा गांव में दंपति की हत्या कर दी गई। रात को सोए पति-पत्नी के सुबह खून से सने शव मिले हैं। पुलिस ने मौके पर पड़ताल की है। घर में चोरी-लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। इस आधार पर हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है, हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी की हत्या किस कारण और किन लोगों ने की है? इसका पता नहीं चल सका है। जमीन विवाद की आशंका है। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों को तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। पुलिस ने संदेह के चलते पूछताछ के लिए मृतक के बेटे-बहू को थाने में बैठा लिया है। पुलिस को आशंका है कि प्रोपर्टी के बंटवारे को लेकर दंपत्ति की हत्या की गई है।
पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया। परिजन तथा ग्रामीण इस घटना के आरोपियों की तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कह रही थी। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। शवों को पीएम के लिए नूराबाद अस्पताल भेजा गया।
पुलिस को आशंका- आरोपी परिवार का कोई सदस्य
2 of 3
रात में खाना खाकर सोए राठौर दंपति की हत्या कर दी गई।
- फोटो : अमर उजाला
सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि दो लोगों की हत्या की जानकारी मिली थी। सियाराम राठौर और उनकी पत्नी आशा के शव संदिग्ध हालत में मिले हैं। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जानकारी के अनुसार सियाराम राठौर उम्र 48 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता था। वह भैसों का व्यापारी था। उसके परिवार में पत्नी आशा राठौर के अलावा 2 बेटे तथा दो बहू हैं। बड़ा बेटा पेशे से ट्रक ड्राइवर है। वह गुरुवार की शाम को ट्रक लेकर बाहर चला गया था। सियाराम अपने छोटे बेटे के साथ रहता था। बड़ी बहू तथा बेटा घर मे बने अलग कमरे में रहते है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है संपत्ति बंटवारे को लेकर बड़े बेटे तथा बहू से विवाद चल रहा था। यही नहीं बृद्ध दंपत्ति छोटे बेटे के साथ रहते थे, उसकी बहू से भी झगड़े होते रहते थे। चूंकि मामला घर के अंदर का है, इसलिए आरोपी भी परिवार का कोई सदस्य है। ऐसी भी आशंका जाहिर की जा रही है कि पहले बृद्ध दंपत्ति को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया गया है,इसके बाद कुल्हाड़ी से काटकर उनकी हत्या की गई है। इसलिए पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक के बेटे-बहू को थाने में बैठा लिया है।पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
3 of 3
दंपति के बेटे ने पुलिस को सूचना दी।
- फोटो : अमर उजाला
मृतक दंपति के छोटे बेटे रणवीर राठौर ने बताया कि वे रात को एक शादी समारोह से लौट और अपने कमरे में सो गए। माता-पिता भी 8 बजे खाना खाकर सोने चले गए थे। सुबह जब मेरे बच्चे दादा-दादी के कमरे में गए तो वहां मेरे माता पिता की खून से लथपथ लाशें पड़ी हुई थीं। किसने और क्यों हत्या की, कुछ नहीं पता। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-3 पर जाम लगा दिया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद जाम खुल गया। पुलिस ने मृतकों के छोटे बेटे व ग्रामीणों के बयानों के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।