सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   morena-porsa-chawal-vyapar-ranjish-bandhak-banakar-marpeet-ek-lakh-vasooli-aaropi-giraftar

Morena News: युवकों को बंधक बनाकर पीटा, कट्टा दिखाकर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; चार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Fri, 12 Jun 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र में चावल व्यापार की पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक और उसके दोस्तों को कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों को झूठे केस में फंसाने और एक लाख रुपये की मांग करने के लिए अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाया गया।

morena-porsa-chawal-vyapar-ranjish-bandhak-banakar-marpeet-ek-lakh-vasooli-aaropi-giraftar
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरैना के पोरसा थाना क्षेत्र में चावल व्यापार की पुरानी रंजिश में एक युवक और उसके दोस्तों को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आठ लोगों ने मिलकर युवकों के हाथ में अवैध हथियार थमाकर वीडियो बनाया और मोटर साइकिल चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर एक लाख रुपये की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनका बाजार से जुलुश भी निकला ।



पोरसा के किर्रायच रोड गोकुलपुरा निवासी सौरव सिंह तोमर ने थाने में आवेदन दिया है। सौरव का कहना है कि ग्राम किर्रायंच निवासी आकाश सिंह तोमर से उसकी चावल के व्यापार को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते उसे फंसाने की साजिश रची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरव के अनुसार 31 मई 2026 को सुबह करीब 11.30 बजे उसके दोस्त लकी सिंह तोमर के मोबाइल पर फोन आया। लकी ने बताया कि आकाश सिंह तोमर, खिलाड़ी सिंह तोमर, मनीष तोमर, वीरू सिंह तोमर, विष्णु सिंह तोमर उर्फ खौफ, हिमांशू सिकरवार, छोटू तोमर और प्रमोद तोमर ने जानेन्द्र का पुरा गांव में उसे, मोहित सिंह तोमर और हर्ष सिंह भदौरिया को पकड़ लिया है। आरोपियों ने धमकी दी कि सौरव को बुलाओ नहीं तो चोरी और अवैध हथियार के केस में फंसा देंगे।
विज्ञापन


कट्टा और पिस्टल थमाकर वीडियो बनाया गया
सूचना मिलते ही सौरव अपने दोस्त सचिन सिंह तोमर के साथ दोपहर 12 बजे जानेन्द्र का पुरा पहुंचा। वहां सभी आरोपी लकी और मोहित से गाली गलौज कर मारपीट कर रहे थे। सौरव और सचिन को देखते ही आरोपियों ने उन्हें भी पकड़ लिया। मोबाइल छीन लिए और सभी को मुर्गा बनाकर डंडों से पीटा। पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के बाद उनके हाथ में कट्टा और पिस्टल थमाकर वीडियो बनाया गया। एक मोटर साइकिल का वीडियो बनाकर कहा गया कि यह चोरी की है। डर के कारण उन्हें कैमरे पर कहना पड़ा कि मोटर साइकिल उन्होंने चुराई है।

धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे
आरोपियों ने कहा कि एक लाख रुपये दो नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। जान के डर से युवकों ने पैसे देने की हामी भर दी और समय मांगकर वहां से निकले। इसके बाद भी प्रमोद, वीरू, हिमांशू और विष्णु उर्फ खौफ फोन पर लगातार पैसे मांगते रहे। धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे। पीड़ितों ने घटना की जानकारी घर पर दी और पोरसा थाने में आवेदन दिया। इसके बावजूद 7 जून को आरोपियों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब फिर फोन कर कहा जा रहा है कि कट्टा और चोरी की मोटर साइकिल का वीडियो भी वायरल कर देंगे।

ये भी पढ़ें- Meenakshi Natarajan: 'चुनाव आयोग की साठगांठ है, ये आज साबित भी हुआ', मीनाक्षी नटराजन ने आखिर क्यों कही ये बात

सौरव सिंह तोमर की शिकायत पर पोरसा पुलिस ने आकाश सिंह तोमर, खिलाड़ी सिंह तोमर, मनीष तोमर, वीरू सिंह तोमर, विष्णु सिंह तोमर उर्फ खौफ, हिमांशू सिकरवार, छोटू तोमर और प्रमोद तोमर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी पीड़ितों का मेडिकल कराया है। सौरव की जांघ पर, लकी की पीठ जांघ और हाथों पर, हर्ष के दो दांत टूटे हैं और भौंह पर चोट है। मोहित के पीठ, जांघ, सिर और गाल पर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस ने पोरसा थाने में केस दर्ज कर लिया था । चार आरोपियों को वीडियो और कॉल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। ओर बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्दी करली जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed