{"_id":"6a2be99a3be89e730c094979","slug":"mp-board-class-12-second-exam-results-released-59-57-of-students-pass-girls-outperform-again-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट जारी: 59.57% विद्यार्थी हुए सफल,छात्राओं ने फिर दिखाया बेहतर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट जारी: 59.57% विद्यार्थी हुए सफल,छात्राओं ने फिर दिखाया बेहतर प्रदर्शन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 12 Jun 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (एमपीबीएसई) ने 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल 1.42 लाख से अधिक विद्यार्थियों में से 84,871 विद्यार्थी सफल हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 59.57 रहा, जबकि छात्राओं ने 62.31 प्रतिशत परिणाम के साथ छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
एमपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने शुक्रवार को हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (12वीं) द्वितीय परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम जारी होने के साथ ही प्रदेशभर के विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे या अपने परिणाम में सुधार करना चाहते थे। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेशभर में कुल 1 लाख 42 हजार 468 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था। इनमें 78,890 छात्र और 63,578 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में 1 लाख 42 हजार 467 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि केवल एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा।
84 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली सफलता
घोषित परिणाम के अनुसार कुल 84,871 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें 45,253 छात्र और 39,618 छात्राएं शामिल हैं। इस प्रकार परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 59.57 दर्ज किया गया है। एमपी बोर्ड के इस परिणाम में एक बार फिर छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी बढ़त कायम रखी है। वहीं हजारों विद्यार्थियों के लिए द्वितीय परीक्षा नया अवसर साबित हुई है, जिससे वे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
छात्राओं का प्रदर्शन रहा बेहतर
द्वितीय परीक्षा में भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 62.31 रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 57.36 प्रतिशत दर्ज किया गया। यानी छात्राएं लगभग 5 प्रतिशत अधिक सफलता दर के साथ छात्रों से आगे रहीं।
विज्ञापन
प्रथम श्रेणी में 37 हजार से अधिक विद्यार्थी
परिणाम के अनुसार 37,005 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। इनमें 17,705 छात्र और 19,300 छात्राएं शामिल हैं। वहीं 47,626 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 240 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की है।
57 हजार से अधिक विद्यार्थी असफल
बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 57,591 विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल नहीं हो सके। इनमें 33,632 छात्र और 23,959 छात्राएं शामिल हैं। हालांकि द्वितीय परीक्षा के माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को एक और अवसर मिला, जिससे हजारों छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई जारी रखने के योग्य हो गए।
तीन विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार तीन विद्यार्थियों का परिणाम फिलहाल रोका गया है, जबकि दो परीक्षार्थियों का परिणाम निरस्त किया गया है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि रोके गए प्रकरणों के निराकरण के बाद आवश्यक होने पर परिणाम में संशोधन किया जा सकता है।
यहां देख सकेंगे अपना रिजल्ट
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in तथा mpresults.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा। वेबसाइट पर डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध कराई गई है, जिसे विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस नेता नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका दायर करने का विकल्प अभी भी कायम
एक नजर में परिणाम
कुल पंजीकृत विद्यार्थी: 1,42,468
परीक्षा में शामिल हुए: 1,42,467
कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी: 84,871
कुल पास प्रतिशत: 59.57%
छात्रों का पास प्रतिशत: 57.36%
छात्राओं का पास प्रतिशत: 62.31%
प्रथम श्रेणी: 37,005
द्वितीय श्रेणी: 47,626
तृतीय श्रेणी: 240
असफल विद्यार्थी: 57,591
परिणाम रोके गए: 3
परिणाम निरस्त: 2

कमेंट
कमेंट X