सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna-parsamania-garhi-firing-yogita-singh-injured-family-dispute-nagod-royal-family Nagod News

Satna: परसमनिया गढ़ी में किस बात को लेकर हुई फायरिंग? राजपरिवार की बहू योगिता सिंह घायल; रीवा में उपचार जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

सतना की चर्चित परसमनिया गढ़ी में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बातचीत के दौरान हुई फायरिंग में नागौद राजपरिवार की सदस्य योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोली उनके पेट में लगी, जिसके बाद उन्हें रीवा रेफर किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। चलिए जानते हैं ये विवाद क्यों हुआ? 

satna-parsamania-garhi-firing-yogita-singh-injured-family-dispute-nagod-royal-family Nagod News
परसमनिया गढ़ी में चली गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सतना जिले की चर्चित परसमनिया गढ़ी में गुरुवार को पारिवारिक विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब बातचीत के दौरान अचानक गोली चल गई। फायरिंग की इस घटना में नागौद राजपरिवार की सदस्य योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गढ़ी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

राजपरिवार के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद
जानकारी के अनुसार, नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे एवं राजपरिवार के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा और उनकी पहली पत्नी योगिता सिंह के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद के समाधान और आपसी बातचीत के उद्देश्य से योगिता सिंह दो दिन पहले परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं। घटना के समय उनके साथ उनके भाई और अन्य परिजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


 

satna-parsamania-garhi-firing-yogita-singh-injured-family-dispute-nagod-royal-family Nagod News
बात-चीत के दौरान चली गोली। - फोटो : अमर उजाला
बातचीत के दौरान बढ़ा विवाद, हुई फायरिंग
सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी, तभी किसी बात को लेकर विवाद अचानक बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान रूपेंद्र सिंह की दूसरी पत्नी सुनीता सिंह ने 22 बोर की लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान चली एक गोली योगिता सिंह के पेट में जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोली लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रीवा रेफर कर दिया गया।

satna-parsamania-garhi-firing-yogita-singh-injured-family-dispute-nagod-royal-family Nagod News
योगिता सिंह का उपचार जारी। - फोटो : अमर उजाला
रीवा की विंध्या मल्टी स्पेशलिटी में उपचार जारी
घायल योगिता सिंह को रीवा स्थित विंध्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनका ऑपरेशन किया गया है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनीता सिंह को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।
 

satna-parsamania-garhi-firing-yogita-singh-injured-family-dispute-nagod-royal-family Nagod News
परसमनिया गढ़ी और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। - फोटो : अमर उजाला
मामले की बारीकी से जांच की जा रही
फायरिंग की घटना के बाद परसमनिया गढ़ी और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- MP बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट जारी: 59.57% विद्यार्थी हुए सफल,छात्राओं ने फिर दिखाया बेहतर प्रदर्शन

जांच में जुटी पुलिस, कई पहलुओं पर फोकस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई, गोली चलाने के पीछे वास्तविक कारण क्या थे और इस्तेमाल किए गए हथियार की वैधानिक स्थिति क्या है। घटना में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। राजपरिवार से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल मामले ने पूरे सतना जिले में चर्चा का विषय बना दिया है और लोग जांच के निष्कर्षों का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- RS Poll Row: कांग्रेस नेता नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका दायर करने का विकल्प अभी भी कायम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed