Morena News: सेना के जवान ने पत्नी को पिस्टल से मारी गोली, अस्पताल में शव छोड़कर हुआ फरार
मुरैना के अंबाह में भारतीय सेना के जवान पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद वह पत्नी को अस्पताल छोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने नाकेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
मुरैना के अंबाह में भारतीय सेना के जवान पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद वह पत्नी को अस्पताल छोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने नाकेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले के अंबाह कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भारतीय सेना में पदस्थ एक जवान पर अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उसकी मौत का एहसास होते ही शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पति के साथ सास और ससुर के खिलाफ भी हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना अंबाह थाना क्षेत्र के खजूरी रोड इलाके की है। आरोपी की पहचान भारतीय थल सेना में कार्यरत सोहन सिंह सिंकरवार उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान उसने अपनी पत्नी रानी सिंकरवार (30) के सिर में पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने से रानी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।
ये भी पढ़ें- ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर पेट्रोल बम फेंकने से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन जब उसे लगा कि रानी की मौत हो चुकी है तो वह उसे अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अंबाह पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति सोहन सिंह सिंकरवार, उसके पिता नरोत्तम सिंकरवार और मां मुन्नी देवी के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मृतका के पिता रमेश तोमर ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
अंबाह के एसडीओपी रवि प्रकाश भदौरिया ने बताया कि देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।
