{"_id":"6609382224692d1bbb04683b","slug":"bjp-state-president-bd-sharma-says-digvijay-singh-will-lose-the-election-at-every-booth-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा बोले- दिग्विजय सिंह कुछ भी कर लें, वे हर बूथ पर चुनाव हारेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा बोले- दिग्विजय सिंह कुछ भी कर लें, वे हर बूथ पर चुनाव हारेंगे
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 31 Mar 2024 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनावी मैदान में मजबूती से डटा है। भजपा प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर बोला हमला।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा रविवार को ग्वालियर प्रवास पर रहे। इस दौरान वे मुरैना में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए। ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
Trending Videos
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया। बीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह चाहे पदयात्रा कर ले या फिर कुछ भी कर लें। वे हर बूथ पर चुनाव हारेंगे। बीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह झूठ और छल कपट की राजनीति वाले लोग हैं। चुनाव में इन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनावी मैदान में मजबूती से डटा है। भजपा प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी।

कमेंट
कमेंट X