Morena: नेशनल हाईवे 44 पर सवारियों से भरी बस पलटी, 25 से ज्यादा यात्री घायल, दर्शन करने बालाजी जा रहे थे
Road Accident: आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर एक बस पलट गई। हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बस में सवार सभी लोग बालाजी भगवान के दर्शन करने के लिए मेहंदीपुर जा रहे थे।
विस्तार
Road Accident: आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर सोमवार देर रात एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में महिला और बच्चे में शामिल भी हैं। हादसे में बस में सवार 10-12 यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
#WATCH | Madhya Pradesh | At least 25 passengers injured when their bus lost control and overturned on National Highway 44 late last night. Injured admitted to Morena District Hospital.
विज्ञापनविज्ञापन
Around 30 passengers were onboard the bus at the time of the accident. They were going from… pic.twitter.com/hT9toZPBQ5 — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 2, 2024
जानकारी के अनुसार मप्र के ग्वालियर जिले से बस में सवार होकर सभी यात्री मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे। इस दौरान मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के सिकरोदा नहर के पास आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची मुरैना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें भी आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X