सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Earphones prove fatal, young man dies tragically after being hit by a train

Morena News: ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक आया ट्रेन की चपेट में, मौके पर मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मौरेना ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

जौरा तहसील में रेलवे ट्रैक पार करते समय सुनील सविता टॉवर वैगन इंजन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। कान में ईयरफोन होने से वे आवाज नहीं सुन सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

Earphones prove fatal, young man dies tragically after being hit by a train
ट्रेन की चपेट में आने से सुनील की मौत
विज्ञापन

विस्तार

मुरैना जिले की जौरा तहसील में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक पर टॉवर वैगन ट्रेन इंजन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुराने रेलवे स्टेशन के पास काली माता मंदिर के सामने की बताई जा रही है, जहां युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुनील सविता के रूप में हुई है।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि सुनील रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक टॉवर वैगन ट्रेन इंजन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त युवक के कान में ईयरफोन लगे हुए थे, जिससे वह टॉवर वैगन की आवाज नहीं सुन पाया और यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पिता-पुत्र की बेरहमी ने छीनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी, शहरवासियों ने की फांसी की मांग

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी नितिन बघेल के अनुसार रेलवे ट्रैक पुराना रेलवे स्टेशन पर सुनील सविता द्वारा रेलवे ट्रैक को पार किया जा रहा था उसी समय टॉवर वैगन ट्रेन इंजन वहां से निकला और उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। जांच की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed