{"_id":"69970f31e10fc32f450e1961","slug":"in-morena-the-superintendent-of-police-suspended-the-entire-police-station-for-releasing-illegal-sand-from-the-station-morena-news-c-1-1-noi1227-3969392-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: थाने से अवैध रेत छोड़ने पर SP ने पूरे थाने को किया सस्पेंड, थाना प्रभारी-एएसआई समेत सात पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: थाने से अवैध रेत छोड़ने पर SP ने पूरे थाने को किया सस्पेंड, थाना प्रभारी-एएसआई समेत सात पर गिरी गाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: मौरेना ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सार
मुरैना में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर छोड़ने के मामले में एसपी समीर सौरभ ने चिन्नोनी थाने के टीआई सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पांच में से चार ट्रैक्टर छोड़ने का वीडियो सामने आने पर कार्रवाई हुई। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने छोड़े थे जब्त किए रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन
विस्तार
मुरैना में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को थाने से छोड़ने पर एसपी समीर सौरभ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे थाने को सस्पेंड कर दिया। चिन्नोनी थाने के टीआई और एएसआई समेत सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई में लापरवाही और संदिग्ध भूमिका का है। पुलिस टीम ने दबिश देकर रेत से भरे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े थे, लेकिन महज एक पर कार्रवाई की और बाकी चार को छोड़ दिया। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने यह सख्त कदम उठाया है।
Trending Videos
घटना शाम करीब पांच बजे क्षेत्र के होराबरा घाट की है। चिन्नोनी पुलिस टीम अवैध रेत का परिवहन रोकने गई थी। वहां पांच ट्रैक्टर पकड़े गए, लेकिन कार्रवाई सिर्फ एक पर हुई। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी शंभू दयाल बाथम और एएसआई कमलेश कुमार के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एएसआई ने कार्रवाई का वीडियो सीधे एसपी समीर सौरभ को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद एसपी ने पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी विधानसभा में हंगामा : 'औकात में रहो...' उमंग सिंघार व कैलाश विजयवर्गीय के बीच क्यों हुई तीखी बहस? जानें वजह
निलंबित थाना प्रभारी की सफाई- ग्रामीण हो गए थे हावी
निलंबित थाना प्रभारी शंभू दयाल बाथम ने अपनी सफाई में कहा चम्बल नदी के अवैध रेत खनन-परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे। पांच ट्रैक्टर पकड़े लेकिन ग्रामीण हावी हो गए हमारे पास सिर्फ चार लोगों का ही बल था फिर स्थिति देख जो ट्रैक्टर हाथ में था उसे लेकर थाने पहुंचे। नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती थी। कार्रवाई करने में अक्सर यह परेशानी आती है। लोकल ग्रामीण इकट्ठे हो जाते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। जो निर्देश होंगे पालन करेंगे। एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि चिन्नोनी थाने द्वारा की गई कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने संज्ञान लिया है। लापरवाही बरतने वाली टीम को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं और मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

कमेंट
कमेंट X