{"_id":"65d986930bf26191e30972c9","slug":"mp-congress-president-jitu-patwari-says-workers-in-rajgarh-learn-good-things-from-bjp-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं से बोले- भाजपा से अच्छी बातें सीखो, हम अच्छे लोग, पर चुनाव नहीं जीत पाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं से बोले- भाजपा से अच्छी बातें सीखो, हम अच्छे लोग, पर चुनाव नहीं जीत पाते
Sat, 24 Feb 2024 11:32 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:32 AM IST
सार
MP Congress President Jitu Patwari: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठ के मामा थे। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव कर्ज के काका है, उनके दो महीने के कार्यकाल में सबसे ज्यादा कर्जा प्रदेश सरकार ने लिया है।
विज्ञापन
जीतू पटवारी का मुख्यमंत्री यादव पर हमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव नजदीक है और राहुल गांधी की भारज जोड़ो न्याय यात्रा भी मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली है। ऐसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश के अलग-अलग जिले का दौरा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सारंगपुर पहुंचे और पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें आगामी दिनों में राजगढ़ जिले में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहतें भी दीं। पटवारी ने कहा कि भाजपा की जो अच्छाई हैं उससे सीखो, एक अच्छे संगठन का निर्माण करो और युवाओं को शामिल करो। पटवारी ने यह भी कहा कि हम अच्छे लोग है, लेकिन चुनाव नहीं जीत पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने कहा- भाजपा धार्मिक भावनाओं और नफरत की बातें कर चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा- अपराध करने वाले, बगैर परमिट वाहन चलाने वाले, भष्टाचार करने वालों को भाजपा ले रही है। किसी भी तरह का अपराध करना है तो भाजपा कहती है कि हमारे यहां आ जाओ। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने आजादी की लड़ाई में शहादत दी है, लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले और शहादत देने वाले कांग्रेस के पास हैं। कांग्रेस संविधान को मानने वाली है।
जीतू पटवारी ने कहा- कोर्ट के आदेश के बाद राममंदिर का दरवाजा तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुलवाया था। समय बदला और कोर्ट का फैसला आया, भाजपा शासन में रामंदिर बना, यह अच्छी बात है। धर्म और आस्था व्यक्तिगत विषय है, हर व्यक्ति को अपनी जीवन पद्धति से जीने का अधिकार है, कब कौन कहां जाएगा, यह उसका व्यक्तिगत विषय है। राम मंदिर बन गया, लेकिन रामभक्तों को रोजगार और मंहगाई से राहत तो दीजिए। कांग्रेस हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बहनों को तीन हजार रुपये महीने देने, बेरोजगारी दूर करने समेत कई वादे किए थे, जो पूरे नहीं किए। वे झूठ के मामा थे। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव कर्ज के काका है, काका के दो महीने के कार्यकाल में सबसे ज्यादा कर्जा प्रदेश सरकार ने लिया है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है, प्रदेश में दो महीने में अपराध भी बढे़ हैं। यादवजी कर्ज, क्राइम और करप्शन के काका हैं। हम जनादेश का सम्मान करते हैं और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे।
