फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Lok Sabha Election News: Former CM Digvijay Singh to Contest Lok Sabha Chunav From Rajgarh

MP LS Election: राजगढ़ से दिग्विजय सिंह का चुनाव लड़ना लगभग तय, समर्थकों ने मनाया जश्न, देर रात की आतिशबाजी

Fri, 22 Mar 2024 11:47 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Mar 2024 11:47 AM IST
सार

Rajgarh MP Lok Sabha Election 2024: राजगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता रहा है। वे 1984 से 1994 तक यहां से सांसद रहे हैं। लेकिन, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उनका यह तिलिस्म टूटता हुआ नजर आया। राजगढ़ लोकसभा में लगने वाली 8 विधानसभाओं में से 6 पर भाजपा का कब्जा है।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election News: Former CM Digvijay Singh to Contest Lok Sabha Chunav From Rajgarh
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने मनाया जश्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajgarh MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। बीते दिन दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में कई दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाने को लेकर चर्चा हुई है। राजगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बीती रात दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने नाम फाइनल होने पर जमकर आतिश्बाजी की और जश्न मनाया।  

विज्ञापन


इस दौरान राजगढ़ के पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर भी शामिल थे। बापू सिंह ने ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने की बात कही है। सिंह ने कहा कि  दिग्विजय सिंह का राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना तय है उनका टिकट फाइनल हो गया है। इसी खुशी में हम कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर जश्न मना रहे है। निश्चित रूप से हम चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन


राजगढ़ माना जाता है दिग्विजय सिंह का गढ़
गौरतलब है की राजगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता रहा है। वे 1984 से 1994 तक यहां से सांसद रहे हैं। लेकिन, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उनका यह तिलिस्म टूटता हुआ नजर आया। राजगढ़ लोकसभा में लगने वाली 8 विधानसभाओं में से 6 पर भाजपा का कब्जा है, जिसमें राजगढ़ जिले की 5 विधानसभा, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर और सारंगपुर और गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा का नाम शामिल है। गुना जिले की राघौगढ़ और आगर जिले की सुसनेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से नागर हैं प्रत्याशी
भाजपा के वर्तमान सांसद और प्रत्याशी रोडमल नागर तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं, जो 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के तत्कालीन सांसद नारायण सिंह आमलाबे और 2019 में कांग्रेस के प्रत्याशी मोना सुस्तानि को हरा चुके हैं। हालांकि, मोना सुस्तानी अब भाजपा में शामिल हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed