सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Relief from heat due to moisture in the air, the possibility of monsoon coming after June 20

MP Weather Today: हवाओं में नमी रहने से गर्मी से राहत, 20 जून के बाद मानसून आने की संभावना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बीते 24 घंटे में करीब 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे गर्म दिन खजुराहो में तो सबसे गर्म रात दतिया में रही। अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जानकारों की मानें तो मध्य प्रदेश में प्री-मानसून 20 जून तक एक्टिव रहेगा। 

MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Relief from heat due to moisture in the air, the possibility of monsoon coming after June 20
एमपी मौसम आज: हवाओं में नमी रहने से गर्मी से राहत है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ है। हवाओं में नमी रहने से गर्मी से राहत है। प्री मानसून की बारिश ने भी कई इलाकों में तापमान गिराया है। बीते 24 घंटे में करीब 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे गर्म दिन खजुराहो में तो सबसे गर्म रात दतिया में रही। अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जानकारों की मानें तो मध्य प्रदेश में प्री-मानसून 20 जून तक एक्टिव रहेगा। इसके बाद प्रदेश में कभी भी मानसून आ सकता है।
Trending Videos


मौसम विभाग के आंकड़ों की बता करें तो तापमान में मामूली बढ़त रही है। प्रदेश में सबसे गर्म खजुराहो रहा। खुजराहो में 45.2, सीधी में 44.8, दतिया में 44.7, नौगांव-रीवा में 44.5, सतना-ग्वालियर में 44.4, नरसिंहपुर में 43.6, टीकमगढ़-उमरिया में 43.5, राजगढ़ में 43.2, दमोह में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के 11 जिलों में रात का पारा 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। रात में उमस परेशान कर रही है। प्रदेश में सबसे गर्म रात दतिया की रही। दतिया में 33.6, टीकमगढ़ में 32.6, सीधी में 32.2, दमोह-ग्वालियर में 32, उमरिया में 31.6, सतना में 31.5, राजगढ़ में 30.5, जबलपुर में 30.3, रायसेन-गुना में 30, होशंगाबाद में 29.7, रीवा में 29.2, भोपाल में 29 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनूपपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन, रायसेन, विदिशा, शाजापुर, बैतूल, नर्मदापुरम जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। बुरहानपुर में 3, भितरवार, गुलाबगंज एवं नौगांव में 1 सेमी तक पानी गिरा है। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान देखें तो उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, भोपाल, रीवा, सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में तथा अनूपपुर, अशोकनगर, ग्वालियर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जो बता रहा है कि इन इलाकों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है। आंधी भी चलेगी। हवा की गति 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। 

प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव होने की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मध्य प्रदेश में प्री-मानसून 20 जून तक एक्टिव रहेगा। इसके बाद प्रदेश में कभी भी मानसून आ सकता है। इस बार मानसून के चलते जून और जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम जानकारों ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर में गोवा तट के पास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से हवाओं के साथ काफी नमी आने लगी है। एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में उत्तर भारत में बना हुआ है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इस चक्रवात से लेकर असम तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। उत्तर-पूर्वी मप्र से लेकर आंध्र प्रदेश तक भी एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से मानसून आगे बढ़ने लगा है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed