सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Relief from heat due to south-westerly winds, rain in many areas

MP Weather Today: हवाओं का रुख दक्षिण–पश्चिमी होने से गर्मी से राहत, कई इलाकों में बारिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Jun 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में रहा, वहीं सीधी की रात सबसे गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटों के लिए 8 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Relief from heat due to south-westerly winds, rain in many areas
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में तापमान में बढ़त नहीं होने से गर्मी से राहत है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान में बढ़त नहीं होने से गर्मी से राहत है। कहीं-कहीं बारिश भी हुई है। हवाओं का रुख भी दक्षिण–पश्चिमी होने से वातावरण में नमी आने लगी है। रात में उमस जरूर परेशान कर रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में रहा, वहीं सीधी की रात सबसे गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटों के लिए 8 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बड़वानी, बुरहानपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। चाचरीयापाटी एवं नेपानगर में 3 सेमी तक पानी गिरा है। रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री खजुराहो में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में तथा डिंडौरी, अनूपपुर, रायसेन, सागर, दमोह जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। यहां के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जो बता रहा है कि यहां बिजली गिरने और आंधी चल सकती है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। 12 और 13 जून को अधिकतम तापमान में क्रमिक गिरावट की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने लगे हैं। इसके पीछे की वजह है कि बंगाल की खाड़ी के साथ ही अब अरब सागर में भी मानसून आगे बढ़ने लगा है। हवाओं का रुख भी दक्षिण–पश्चिमी होने से वातावरण में नमी आने लगी है। सारे सिस्टम का असर ये है कि इससे दिन के तापमान में कमी दर्ज होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अरब सागर में गोवा तट के पास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने लगी है। एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। दक्षिण–पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इस चक्रवात से लेकर मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन बनी हुर्इ है। 

मौसम विभाग के आंकड़ें बता रहे हैं कि प्रदेश में कहीं तापमान में मामूली गिरावट तो कहीं मामूली बढ़त रही। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। खजुराहो में 44.8, सीधी में 44.4, रीवा में 44.3, दतिया में 44.2, ग्वालियर में 43.9, सतना में 43.8, सिवनी में 43.6, नरसिंहपुर-उमरिया में 43.4, टीकमगढ़ में 43.2, राजगढ़-दमोह में 43, रायसेन में 42.8, नौगांव में 42.7, खरगोन में 42.5, जबलपुर में 42.2, गुना में 42 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे गर्म रात सीधी में रही। सीधी में 34, दतिया में 32.3, सतना में 31.6, उमरिया में 31.4, रीवा में 31.2, ग्वालियर-टीकमगढ़ में 31, रायसेन-राजगढ़ में 30.6, भोपाल-जबलपुर में 29.8, गुना में 29.4, होशंगाबाद में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed