फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Cricketer Shashank Singh and his father, former Special DG, accused of assaulting a cook, FIR lodged

MP News: क्रिकेटर शशांक सिंह पर एफआईआर दर्ज, पिता पूर्व स्पेशल डीजी को भी बनाया आरोपी; जानिए क्या है मामला

Mon, 29 Jun 2026 11:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2026 11:27 PM IST
सार

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह, उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह और ड्राइवर पर रसोइए ने मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सामान्य धाराओं का होने से फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
MP News: Cricketer Shashank Singh and his father, former Special DG, accused of assaulting a cook, FIR lodged
रिटायर्ड डीजी शैलेष सिंह और उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह पर रसोइए ने एफआईआर दर्ज कराई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के मंडोरी गांव में रहने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी पद से सेवानिवृत्त शैलेष सिंह और उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह तथा मिश्रा सरनेम के ड्राइवर पर उनके रसोइए ने मारपीट का सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सोमवार देर रात रातीबड़ थाना पुलिस ने सामान्य मारपीट व अन्य धाराओं के तहत रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह, बेटे शशांक और ड्राइवर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण सामान्य धाराओं में होने के कारण किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डबल मर्डर मिस्ट्रीः दूसरी शादी, करोड़ों की संपत्ति और बारिश में चली गोलियां, अब किराए के शूटरों के एंगल पर जांच
विज्ञापन


रसोइए विपेन्द्र सिंह तोमर ने पुलिस को की गई शिकातय में बताया कि वह मूलतः रीवा का रहने वाला है। कुछ सप्ताह पहले पहले वह अपने परिचित मोहित सिंह सेंगर के माध्यम से भोपाल आया और मेंडोरी में रहने वाले शैलेष सिंह के यहां खाना बनाने का कार्य करने लगा। उसे 15 हजार रुपये महीना वेतन और रहने खाने की व्यवस्था की जा रही थी। फरियादी तोमर ने शिकायत में लिखाया है कि मुझे शैलेष सिंह के यहां काम पर रखवाने वाले ने कहा था कि बाद में तुम्हारी सरकारी नौकरी लगवा देंगे। वे अपने साथ मुझे भोपाल ले आए। दो-तीन दिन तक पुराना कुक बताता रहा कि कितना खाना बनाना है, कैसे बनाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाली-गलौज के कारण मना किया काम करने से
फरियादी ने पुलिस को बताया कि पुराना कुक बहुत फास्ट कार्य करता था, बावजूद उसको गाली देते रहते थे। मैं वहां का माहौल देखकर कार्य करने से मना कर दिया तो शैलेष सिंह और उनके बेटे आग बबूला हो गए। दोनों ने कहा कि यहां मेरा मर्डर करने आया है, क्यों आया। उन्होंने मेरा मोबाइल छीन लिया और मारपीट करने लगे। वह मुझसे जबरन घर का काम कराते थे। मैंने एक दिन खुद को एक कमरे में बंद कर लिया तो उन्होंने बेटे और ड्राइवर को बुलाकर मुझे बुरी तरह से पिटवाया। शिकायत के अनुसार काम के दौरान शैलेष सिंह, शशांक सिंह और उनके ड्राइवर मिश्रा ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आवेदन की जांच की। फरियादी की शिकयात में वही मोहित सिंह सेंगर गवाह हैं, जिन्होंने स्पेशल डीजी शैलेष सिंह के यहां फरियादी को काम पर रखवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed