सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Cruise capsizes in Jabalpur's Bargi Dam due to bad weather, five feared drowned

MP News: खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा, पांच लोगों के शव निकाले, 15 की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Dinesh Sharma Updated Thu, 30 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां चल रहा क्रूज डूब गया है। अब तक पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बता दें कि गुरुवार शाम को तेज आंधी चल रही थी, इसी की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है। 

MP News: Cruise capsizes in Jabalpur's Bargi Dam due to bad weather, five feared drowned
जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूब गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। खमरिया टापू के पास संतुलन बिगड़ने से क्रूज डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसमें 35 से अधिक लोग सवार थे। पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। करीब 15 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं, वहीं 18 लोग अब भी लापता हैं। 

Trending Videos

बताया जा रहा है कि पर्यटन विभाग के द्वारा संचालित क्रूज में 35 से अधिक लोग सवार थे। ये लोग क्रूज का लुत्फ ले रहे थे, तभी मौसम बदल गया। शाम करीब 6 बजे तेज आंधी से क्रूज का नियंत्रण बिगड़ गया और वो डूबने लगा। लोगों की चीख-पुकार मच गई। लोग डूबने लगे। जो लोग तैरना जानते थे, वे तैरते हुए मदद मांग रहे थे। खबर मिलते ही मदद के लिए एक वोट भेजी गई। उसमें 15 लोगों को तुरंत बचा लिया गया। बचाव दल ने पांच शव बरामद कर लिए हैं, उनकी शिनाख्ति के प्रयास जारी हैं। वहीं 15 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह अचानक आया तेज तूफान बताया जा रहा है, जिससे क्रूज असंतुलित हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीएसपी बरगी जबलपुर अंजुल अयंक मिश्रा ने चार शव निकाले जाने की पुष्टि की है। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, खोज और बचाव अभियान जारी है। 

MP News: Cruise capsizes in Jabalpur's Bargi Dam due to bad weather, five feared drowned
जबलपुर के बरगी डैम में हादसा, अब तक चार शव निकाले - फोटो : अमर उजाला
मंत्री राकेश सिंह ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जबलपुर के बरगी डैम में खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरे क्रूज के डूबने की अत्यंत दु:खद सूचना मिली है। कलेक्टर समेत स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर राहत और बचाव कार्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए हैं। मैं स्वयं भी नई दिल्ली से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो चुका हूं। एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी प्रभावित परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना बेहद पीड़ादायक है। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। प्रशासन से अपील है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और लापता लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जाएं।प्रशासन को मजिस्ट्रेट इंक्वायरी का आदेश देना चाहिए और क्रूज के ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed