{"_id":"69f30e17cb0f554eeb005227","slug":"couple-dies-in-road-accident-one-year-old-girl-safe-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4225904-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, दंपती की मौत; एक साल की बच्ची सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, दंपती की मौत; एक साल की बच्ची सुरक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
तिलवारा पुल पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई, जबकि उनकी एक वर्षीय बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर के तिलवारा पुल पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी एक वर्षीय बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई। हादसा तेज रफ्तार पिकअप वाहन की लापरवाही के कारण हुआ।
Trending Videos
तिलवारा घाट थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के अनुसार, माढ़ोताल थाना क्षेत्र के ग्राम औरेया निवासी 32 वर्षीय नारायण उर्फ बंटी केवट अपनी पत्नी शालिनी केवट (30) और एक वर्षीय बेटी के साथ ससुराल ग्राम दलपतपुर से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही उनकी बाइक तिलवारा पुल पर पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- धार सड़क हादसा: गांव-गांव उठीं अर्थियां, कहीं एक ही चिता पर जले आठ शव, किसी का उजड़ गया सुहाग; देखें तस्वीरें
पत्नी पुल से नीचे गिरी
टक्कर इतनी भीषण थी कि बंटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि शालिनी उछलकर पुल से लगभग 50 फीट नीचे जा गिरीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंटी को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वाहन छोड़कर भागा चालक
महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और बाद में उसका शव नदी किनारे मिला। इस हादसे में दंपती की एक वर्षीय बच्ची सुरक्षित मिली, जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पिकअप वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन (यूपी 70 एमटी 8621) जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

कमेंट
कमेंट X