फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Sunil Paswan, a wanted dacoit in four states, arrested, 750 grams of gold recovered

MP News: चार राज्यों का वांटेड डकैत सुनील पासवान गिरफ्तार, इसाफ बैंक डकैती में भी आरोपी, 750 ग्राम सोना बरामद

Fri, 17 Jul 2026 11:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2026 11:19 PM IST
सार

जबलपुर पुलिस ने बिहार एसटीएफ की मदद से खितौला इसाफ बैंक गोल्ड डकैती के फरार मुख्य आरोपी सुनील पासवान को गया से गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 750 ग्राम सोना बरामद हुआ। आरोपी पर चार राज्यों में डकैती और लूट के नौ मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
MP News: Sunil Paswan, a wanted dacoit in four states, arrested, 750 grams of gold recovered
जबलपुर पुलिस ने चार राज्यों के वांटेड डकैत सुनील पासवान को बिहार के गया जिले स्थित तिलैया गांव से  गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के खितौला स्थित इसाफ बैंक गोल्ड डकैती मामले में जबलपुर पुलिस ने चार राज्यों के वांटेड डकैत सुनील पासवान को बिहार के गया जिले स्थित तिलैया गांव से  गिरफ्तार कर लिया। बिहार एसटीएफ की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची, वह गांव में किराए का घर लेकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी द्वारा बेचे गए करीब सवा करोड़ रुपये कीमत के 750 ग्राम सोने के जेवर भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सोना खरीदने वाले खरीददार को भी हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


इस बहुचर्चित सोना लूट कांड पूर्व में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी डकैत सुनील पासवान चार राज्यों में डकैती व लूट के मामलों में फरार चल रहा था। जबलपुर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी संपत्त उपाध्याय ने बताया कि 11 अगस्त 2025 को खितौला स्थित इसाफ बैंक में पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। आरोपी बैंक से 14 किलो 800 ग्राम सोने के जेवरात और लगभग 5 लाख रुपये नगदी लूट ले गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jabalpur Robbery: जबलपुर गोल्ड लूट केस में गया कनेक्शन! MP-बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी; मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


30 हजार का इनाम था
इस बैंक डकैती मामले में आईजी प्रमोद वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच, साइबर सेल व खितौला पुलिस की टीम ने पतासाजी की। इसमें उक्त डकैती की लिंक बिहार के गया से होना पाया गया। इसके बाद जबलपुर पुलिस लगातार बिहार के गया, गुरुआ सहित अन्य जिलों में कार्रवाई करती रही, वहां की एसटीएफ की मदद से पुलिस ने राजेश दास उर्फ आकाश दास व इंद्रजीत दास की गिरफ्तारी की थी, साथ ही अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया था। 


पासवान के हिस्से में डेढ़ किलो सोना आया था
मामले का पांचवां मुख्य आरोपी सुनील पासवान लगातार फरार चल रहा था। उसने खितौला बैंक डकैती की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसके हिस्सें में लूटे गए माल में से डेढ़ किलो सोना आया था। इसका आधा सोना लगभग 750 ग्राम अपने परिचित चंचल पासवान निवासी गुरुआ को 45 लाख रूपये में बेचा है। सुनील पासवान की निशादेही पर चंचल पासवान निवासी गुरुआ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। इसके द्वारा 750 ग्राम सोना मनोज सोनी के पास सुरक्षार्थ रखना बताया गया। उसे पुलिस टीम ने बरामद किया। आरोपी सुनील द्वारा शेष 750 ग्राम सोना दो अलग-अलग सुनारों को बेचना बताया गया है। पुलिस ने सुनारों की दुकानों में दबिश दी है, लेकिन अब तक माल की बरामदगी नहीं हुई, जिसकी पुलिस पतासाजी कर रही है। 

इन राज्यों में अपराध दर्ज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए डकैत सुनील पासवान के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में पूर्व से लूट एवं डकैती के 9 गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं। डकैत सुनील पासवान मध्य प्रदेश के जबलपुर, झारखंड, छत्तीसगढ एवं बिहार के बैंक डकैती के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed