फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram: Two people were brutally beaten up for theft of wheat from the mandi

नर्मदापुरम: मंडी से गेहूं चोरी की आशंका में दो लोगों को बेरहमी से पीटा, वो कहते रहे हम किसान हैं, पर किसी ने एक न सुनी

Mon, 18 Apr 2022 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 07:24 PM IST
सार

नर्मदापुरम जिले की कृषि उपज मंडी इटारसी में दो व्यक्तियों की पिटाई का मामला सामने आया है। किसानों की भीड़ ने दोनों व्यक्तियों को धप्पड़ और मुक्कों से बेरहमी तरीके से मारा। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Narmadapuram: Two people were brutally beaten up for theft of wheat from the mandi
कृषि उपज मंडी इटारसी में दो व्यक्तियों की पिटाई का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कृषि उपज मंडी इटारसी में दो व्यक्तियों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। किसानों की भीड़ ने दोनों व्यक्तियों को धप्पड़ और मुक्कों से बेरहमी तरीके से मारा। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी इटारसी में गेहूं तुलाई का काम जारी है। तुलाई के दौरान किसानों ने अचानक दो व्यक्तियों को पकड़ लिया और गेहूं की बोरी चुराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि रंगेहाथों चोरी करते पकड़ा है। इसके बाद भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल कई लोगों ने आरोपियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पहले तो मौके पर बेरहमी से पीटा, फिर मंडी कार्यालय जाने के नाम पर रास्तेभर मारते रहे। पिटने वाले आरोपियों में एक बार-बार कहता रहा कि वह किसान है, लेकिन किसी ने एक न सुनी।
विज्ञापन


भीड़ में शामिल कुछ लोग ज्यादा की आक्रोशित नजर आए। लोगों के मना करने पर भी मारपीट करते रहे। मंडी सचिव राजेशकुमार मिश्र और प्रबंधन के सामने भी मारते रहे। बाद में मंडी सचिव मिश्र ने बाद में उन दो व्यक्तियों को भीड़ से अलग कर दूसरे कक्ष में बैठाया। भीड़ का गुस्सा शांत कराया। जिसके बाद पुलिस थाने इटारसी सूचना दी गई। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed