{"_id":"69b017dcfa66b6343b0ab179","slug":"farmer-labourer-mahachaupal-jitu-patwari-attacks-govt-accuses-farmers-of-not-getting-fair-price-for-their-crops-narsinghpur-news-c-1-1-noi1218-4033732-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान-मजदूर महाचौपाल: जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, बोले- किसानों के साथ न्याय नहीं कर पा रही डबल इंजिन सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान-मजदूर महाचौपाल: जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, बोले- किसानों के साथ न्याय नहीं कर पा रही डबल इंजिन सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार
गाडरवारा के सूखाखैरी गांव में आयोजित किसान-मजदूर महाचौपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने फसलों के उचित समर्थन मूल्य की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो कांग्रेस किसानों के साथ आंदोलन करेगी।
जीतू पटवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सूखाखैरी में मंगलवार को किसान-मजदूर महाचौपाल एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला और कई स्थानीय मुद्दों को उठाया।
Trending Videos
पटवारी ने कहा कि देश और प्रदेश के किसान आज भी अपनी उपज का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और मध्यप्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के साथ न्याय नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं, धान, सोयाबीन, गन्ना सहित अन्य फसलों का किसानों को वाजिब दाम नहीं मिल रहा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी और फ्लाई ऐश परिवहन पर उठाए सवाल
पत्रकारों से चर्चा के दौरान पटवारी ने गाडरवारा स्थित एनटीपीसी परियोजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां से कई कंटेनरों का उपयोग अवैध गतिविधियों में किया जा रहा है। उनके अनुसार इन भारी वाहनों के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी ने कहा कि एनटीपीसी जैसी बड़ी परियोजना होने के बावजूद नरसिंहपुर जिले को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जबकि परियोजना का भार और यातायात का दबाव क्षेत्र के लोगों को झेलना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- इछावर में दिनदहाड़े युवक को रोककर बेरहमी से पीटा, बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार
जनप्रतिनिधियों पर भी साधा निशाना
महाचौपाल के दौरान पटवारी ने क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक 80 वर्षीय विधायक पर जुआ खिलवाने जैसे आरोप लग रहे हैं और कुछ जनप्रतिनिधि कथित तौर पर अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन लोगों को प्रतिनिधित्व के लिए चुना है, उन्हें क्षेत्र के विकास और किसानों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।
क्षेत्र की कृषि क्षमता का किया उल्लेख
पटवारी ने कहा कि नरसिंहपुर और महाकोशल का इलाका कृषि के लिहाज से बेहद समृद्ध है। उन्होंने दावा किया कि यहां की जमीन खेती के मामले में पंजाब से भी बेहतर मानी जाती है और यहां के किसान मेहनती व जागरूक हैं। इसके बावजूद किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
किसानों को उचित मूल्य देने की मांग
पटवारी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित समर्थन मूल्य दिया जाना चाहिए। उन्होंने सोयाबीन का भाव 6000 रुपए, गन्ने का 500 रुपए और धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग की। साथ ही गेहूं के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरने और जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेगी।
कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी
इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल, पूर्व विधायक संजय शर्मा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महाचौपाल में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण भी शामिल हुए। महाचौपाल के दौरान कांग्रेस नेताओं ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। वहीं किसानों ने भी अपनी समस्याओं और मांगों को मंच के माध्यम से सामने रखा।

कमेंट
कमेंट X