नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: मजदूरी पर जा रहे तीन युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही तीनों ने तोड़ा दम; मातम
नरसिंहपुर-गोटेगांव मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरी के लिए जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
नरसिंहपुर-गोटेगांव मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरी के लिए जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरसिंहपुर-गोटेगांव मार्ग पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। कमती-इमलिया गांव के पास चांदनखेड़ा तिराहे के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरी के लिए जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे गोटेगांव थाना क्षेत्र में हुआ। पिपरसरा गांव निवासी शिवम ठाकुर (22), प्रकाश पटेल (30) और प्रहलाद लोधी (35) एक ही मोटरसाइकिल से गोटेगांव मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक क्रमांक एमपी-49 एच-3244 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
पढ़ें: नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, देवी अहिल्या की नगरी में छात्र झूमे
सूचना मिलते ही गोटेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और चालक व मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
एक ही गांव के तीन मजदूरों की एक साथ मौत की खबर से पिपरसरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। रोजी-रोटी कमाने निकले तीन युवकों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
