सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   neemuch jat village cricket tournament dispute police outpost protest villagers demand action against constabl

MP News: नीमच के जाट गांव में आधी रात बवाल! सैकड़ों ग्रामीणों ने घेरा पुलिस चौकी, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित जाट गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुए एक विवाद ने सोमवार रात बड़ा रूप ले लिया। आरोप है कि पुलिस लाइन में अटैच एक आरक्षक और स्थानीय युवक के बीच कहासुनी के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण जाट पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।

neemuch jat village cricket tournament dispute police outpost protest villagers demand action against constabl
जाट गांव में पुलिस चौकी बनी रणभूमि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सोमवार रात रतनगढ़ थाना क्षेत्र की जाट पुलिस चौकी के बाहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक पुलिस आरक्षक और स्थानीय युवक के बीच हुए विवाद के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ चौकी के बाहर पहुंच गई और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए रतनगढ़ थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजना पड़ा।



क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, जाट गांव में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान आरक्षक जसवंत वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरक्षक पहले जाट पुलिस चौकी में पदस्थ रह चुका है, लेकिन बाद में उसे पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, मैच के दौरान आरक्षक और एक स्थानीय युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरक्षक ने युवक को धमकाया, जिसके बाद मामला बढ़ गया।

विज्ञापन
Trending Videos

युवक के समर्थन में जुटे ग्रामीण

विवाद की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने आरक्षक के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद के दौरान आरक्षक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना भी हुई। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद आरक्षक को जाट पुलिस चौकी लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।


ये भी पढ़ें-  BJP का केवट पर दांव, चुनाव के बहाने UP के अति पिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति
 

चौकी के बाहर जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़

रात करीब 10 बजे जाट पुलिस चौकी के बाहर 400 से 500 लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। चौकी के बाहर मौजूद लोग नारेबाजी करते हुए संबंधित आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। भीड़ बढ़ने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

रतनगढ़ से बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बल

मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनगढ़ थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को तत्काल जाट गांव भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद आरक्षक ने ग्रामीणों के सामने अपनी बात रखी और मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ रतनगढ़ थाने ले गई।

एसपी से शिकायत करेंगे ग्रामीण

घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों और संबंधित युवक के परिजनों का कहना है कि वे मामले की शिकायत लेकर जिला मुख्यालय जाएंगे और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात करेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

पुलिस जांच के बाद ही स्थिति होगी स्पष्ट

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने और अधिकारियों के आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed