सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Amit Shah will pay tribute to the martyrs at the CRPF Foundation Day celebrations in Neemuch

MP News: नीमच में CRPF स्थापना दिवस समारोह, गृह मंत्री अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परेड की सलामी ली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2025 08:20 AM IST
विज्ञापन
सार

समारोह में सीआरपीएफ की आठ टुकड़ियों की परेड, CoBRA, RAF, Valley QAT और डॉग स्क्वॉड द्वारा प्रदर्शन, तथा गैलेंट्री मेडल्स का वितरण किया जाएगा। अमित शाह शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शहीदों के परिवारों से संवाद भी करेंगे।

MP News: Amit Shah will pay tribute to the martyrs at the CRPF Foundation Day celebrations in Neemuch
नीमच में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुरुवार को नीमच स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में आयोजित सीआरपीएफ दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। गृहमंत्री अमित शाह ने 'शहीद स्थल' पर सीआरपीएफ के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परेड की सलामी ली। यह आयोजन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 86वें स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित किया जा रहा है। सीआरपीएफ दिवस प्रतिवर्ष 19 मार्च को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1950 में तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा बल को ध्वज प्रदान किया गया था। इस वर्ष परेड 17 अप्रैल को विस्तारित समारोहों के तहत आयोजित की जा रही है।

Trending Videos


नीमच का ऐतिहासिक मूल्य भी इस अवसर पर विशेष महत्व रखता है। यहीं 27 जुलाई 1939 को ब्रिटिश शासनकाल में 'क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस' की स्थापना की गई थी, जिसे स्वतंत्रता के पश्चात 28 दिसंबर 1949 को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने “सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ)” नाम दिया। सीआरपीएफ ने देशी रियासतों के एकीकरण से लेकर आंतरिक सुरक्षा, उग्रवाद-आतंकवाद विरोधी अभियानों, अंतर्राष्ट्रीय शांति स्थापना, वीआईपी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तक अनेक मोर्चों पर सशक्त भूमिका निभाई है। आज यह विश्व का सबसे बड़ा और सुसज्जित अर्धसैनिक बल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मानवाधिकार आयोग के सदस्य कानूनगो बोले- सात मौत के मामले में CMHO प्रमुख रूप से दोषी, और क्या कहा?

सीआरपीएफ की आठ टुकड़ियों की परेड
मुख्य समारोह से पूर्व 15 अप्रैल को महानिदेशक परेड आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने किया। आज के समारोह में सीआरपीएफ की आठ टुकड़ियों द्वारा परेड की जा रही है। कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह वीरता पदकों के लिए चयनित सीआरपीएफ कर्मियों को gallantry medals प्रदान करेंगे। CoBRA, RAF, Valley QAT और डॉग स्क्वॉड जैसी इकाइयों द्वारा विशेष प्रदर्शन प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह शहीदों के परिवारों, परेड कमांडरों और जवानों के साथ वार्तालाप भी करेंगे।

ये भी पढ़ें- 86वें राइजिंग डे परेड में शामिल होने नीमच आ रहे अमित शाह, रात्रिविश्राम भी यहीं करेंगे गृहमंत्री



400 से अधिक नीमच पुलिस के जवान तथा 300 जवान बाहर से बुलाए गए
सीआरपीएफ के नीमच परिसर में वर्तमान में केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (CTC), रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र (RTC), ग्रुप केंद्र, रेंज कार्यालय, संयुक्त अस्पताल, प्रथम बटालियन एवं 4 सिगनल बटालियन कार्यरत हैं, जहां प्रशिक्षण से लेकर प्रशासनिक और परिचालन कार्यों तक, विविध गतिविधियां संचालित होती हैं। एसपी अंकित जायसवाल ने जानकारी देते हो बताया कि गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 दिन नीमच कार्यक्रम में रहेंगे। यह कार्यक्रम सीआरपीएफ परिसर में आयोजित होगा, जिसकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों ही नेता रात्रि विश्राम ऑफिसर मेस में करेंगे। 400 से अधिक नीमच पुलिस के जवान तथा 300 जवान बाहर से बुलाए गए हैं। वहीं 12 से अधिक एडिशनल एसपी और डीएसपी प्रभारी बनाए गए हैं जो पूर्ण व्यवस्थाओं को देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed