{"_id":"66d702c23cb01edff40974c6","slug":"neemuch-he-begged-for-justice-from-cm-keeping-slippers-on-his-head-returned-rolling-with-thousand-complaint-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन लो सरकार: नीमच में चप्पल सिर पर रख सीएम से मांगी न्याय की भीख, एक हजार शिकायती पेज लेकर लोटते हुए पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन लो सरकार: नीमच में चप्पल सिर पर रख सीएम से मांगी न्याय की भीख, एक हजार शिकायती पेज लेकर लोटते हुए पहुंचा
Tue, 03 Sep 2024 06:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:06 PM IST
सार
मुकेश प्रजापति ने जनसुनवाई में एक अनोखे अंदाज में बिना शर्ट पहने एक हजार पुराने शिकायती आवेदनों की माला पहनकर लोटन करते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर में दाखिल हुआ। इस दृश्य को देखकर हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन
शिकायती पेज लेकर लोटते हुए पहुंचा जनसुनवाई में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ यूं तो अलग-अलग तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन नीमच जिले की जावद विधानसभा के ग्राम काकरिया तलाई से मुकेश प्रजापत नामक एक व्यक्ति पिछले सात साल से कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहा है। मजे की बात यह है कि जनसुनवाई में हर बार आवेदन देने के बाद उसे अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की बजाय सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आश्वासन की आस में जब वह अगली जनसुनवाई में फिर पहुंचता है तो फिर मिलता है उसे एक नया आश्वासन। आखिर पीड़ित व्यक्ति जिसने भ्रष्टाचार को अपने गांव से जड़ से खत्म करने के लिए मुहिम चलाई, उसके अंतर्गत जब पानी सिर से ऊपर गुज़र गया और उसकी शिकायतों को अधिकारी हल्के में लेते हुए कभी कोई उचित कार्रवाई नहीं कर पाए और लगातार चक्कर काट कर परेशान होते हुए मुकेश प्रजापति ने मंगलवार को जनसुनवाई में एक अनोखे अंदाज में बिना शर्ट पहने 1000 पुराने शिकायती आवेदनों की माला को पहनकर लोटन करते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर में दाखिल हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन
उसके पश्चात कलेक्टर कार्यालय के बाहर बैठकर मुकेश प्रजापति ने मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन सरकार से न्याय की भीख मांगी। यहां तक कि उन्होंने अपनी चप्पल खोलकर सिर पर रखते हुए मीडिया के सामने कहा कि मोहन यादव जी अब तो मुझे न्याय दे दो, साल साल हो चुके हैं, अब मैं खुद की चप्पल अपने सिर पर रखकर न्याय की भीख मांगता हूं। इस हालत को देखते हुए एक विचारणीय प्रश्न जरूर मन में आता है कि क्या न्याय के लिए आम आदमी को इस तरह परेशान होना पड़ेगा?
