फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   New Twist in Suspicious Death of Love Jihad Victim in the Capital; Post-mortem Report Reveals Injury Marks

Bhopal: राजधानी में लव जिहाद पीड़िता की संदिग्ध मौत में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान

Sun, 31 May 2026 08:32 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 08:32 PM IST
सार

भोपाल में दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण मामले की 18 वर्षीय पीड़िता की संदिग्ध मौत ने नया मोड़ ले लिया है। बड़ा तालाब में शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
New Twist in Suspicious Death of Love Jihad Victim in the Capital; Post-mortem Report Reveals Injury Marks
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित लव जिहाद, दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण मामले की मुख्य पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार सुबह शहर के बड़ा तालाब में युवती का शव मिलने के बाद आई शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को और उलझा दिया है।

विज्ञापन

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। इसके बाद मामले में हत्या की आशंका और गहरा गई है। रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर मिले घाव और चोटें मृत्यु से ठीक पहले लगने की संभावना जताई गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बैरागढ़ क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर अप्रैल 2025 में भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने शाहरुख, जावेद उर्फ भय्यू, फैजान और उसकी पत्नी जोया को आरोपी बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया था कि आरोपी कथित तौर पर हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक संगठित गिरोह से जुड़े थे। इस मामले में अन्य युवतियों ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। मुख्य आरोपी फिलहाल जेल में हैं और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मृतका अपने केस की पैरवी कर रही थी और एक अन्य पीड़िता के मामले में भी प्रमुख गवाह थी।


पढ़ें: उमरिया पुलिस लाइन में सनसनी, आर्मोरर शाखा प्रभारी विजय कुमार सिंह ने गोली मारकर की आत्महत्या

परिजनों के मुताबिक युवती गुरुवार रात से लापता थी। शुक्रवार सुबह उसका शव वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में तैरता मिला। परिजनों का आरोप है कि युवती ने कुछ समय पहले पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया था कि जेल में बंद आरोपियों के सहयोगी उस पर केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहे थे। उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं।

मृतका की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता देवेंद्र रावत और परिजनों ने घटना को साजिशन हत्या बताया है। उनका आरोप है कि केस और गवाही से पीछे नहीं हटने के कारण युवती को निशाना बनाया गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष, उच्च स्तरीय और गहन जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed