सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News: Usury claims farmer’s life, 5,000 loan turned into 1 lakh demand, victim takes extreme step

Panna News: सूदखोरी ने ली किसान की जान, पांच हजार कर्ज के बदले मांगे एक लाख, परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

अपनी जरूरतों के लिए सूदखोर से लिया गया 5 हजार का कर्ज किसान के लिए जानलेवा बन गया। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर किसान ने आत्महत्या कर ली।

Panna News: Usury claims farmer’s life, 5,000 loan turned into 1 lakh demand, victim takes extreme step
सूद के जाल में फंसा किसान, मौत को गले लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के मजगांव शेख गांव से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने सूदखोरी और लगातार प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कल्याण सिंह के रूप में हुई है, जिसने कथित रूप से जहर का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक कल्याण सिंह ने कुछ समय पहले अपनी जरूरतों के लिए एक सूदखोर से मात्र 5 हजार रुपये उधार लिए थे लेकिन यह छोटा सा कर्ज धीरे-धीरे उसके लिए जानलेवा बन गया। आरोप है कि सूदखोर ने इस रकम के बदले किसान से करीब एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Khandwa News: गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, बाइक से रैकी कर महाराष्ट्र ले जा रहे थे मवेशी, चार आरोपी गिरफ्तार

परिजनों के अनुसार जब कल्याण सिंह ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो सूदखोर द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाया जाने लगा और धमकियां दी जाती रहीं। इस प्रताड़ना के चलते वह गहरे तनाव में आ गया। आखिरकार इसी दबाव से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई होती, तो कल्याण सिंह की जान बचाई जा सकती थी।

सूचना मिलते ही अमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में फैले सूदखोरी के जाल और उससे होने वाले शोषण को उजागर कर दिया है, जो गरीब किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed