सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News: Forest guard suspended for illegally cutting teak in buffer zone

Panna News: बफर क्षेत्र में अवैध सागौन की कटाई करने वाला वन रक्षक निलंबित, भारी मात्रा में सागौन जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर ज़ोन में पदस्थ वनरक्षक संतोष प्रजापति पर अवैध सागौन कटाई कराने के आरोप सिद्ध होने पर निलंबित किया गया। सर्च वारंट लेकर घर की तलाशी में भारी मात्रा में सागौन लकड़ी जब्त हुई। आरोपी फरार है, वन अपराध दर्ज कर तलाश जारी है।

Panna News: Forest guard suspended for illegally cutting teak in buffer zone
वनरक्षक के घर पन्ना टाइगर रिजर्व की दविश भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी जप्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जंगलों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला ही वनरक्षक अवैध कटाई में लिप्त पाया गया है। मामला पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर ज़ोन क्षेत्र का है, जहां कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने आरोपी वनरक्षक को निलंबित कर दिया है।
Trending Videos


काफी दिनों से वनरक्षक कर रहा था अवैध वनों की कटाई
जानकारी के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर ज़ोन क्षेत्र में पदस्थ वनरक्षक संतोष प्रजापति पर लंबे समय से अवैध रूप से सागौन के पेड़ों की कटाई कराने के आरोप लग रहे थे। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि संबंधित वनरक्षक संरक्षण के बजाय जंगलों की अवैध कटाई को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्ना टाइगर रिजर्व ने की कार्रवाई
शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने गोपनीय जांच शुरू की। जांच के बाद जब साक्ष्य पुख्ता पाए गए तो टीम ने आरोपी वनरक्षक के निवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी वनरक्षक संतोष प्रजापति फरार हो गया। विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जंगलों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पन्ना टाइगर रिजर्व देश के प्रमुख संरक्षित वन क्षेत्रों में से एक है, जहां वन्यजीवों और कीमती वृक्षों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में विभाग के ही कर्मचारी द्वारा अवैध कटाई किया जाना गंभीर चिंता का विषय है।

वनरक्षक के घर पन्ना टाइगर रिजर्व की दविश भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी जप्त

ये भी पढ़ें- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारातियों से भरी टवेरा खाई में गिरी, तीन की मौत; सात घायल

पन्ना टाइगर रिजर्व ने सर्च वारंट लेकर घर की दी तलाशी
वन विभाग के बफर क्षेत्र में वन विभाग के बीट गार्ड संतोष प्रजापति की संकल्पिता नजर आने के बाद जब वन विभाग ने बफर क्षेत्र में कार्रवाई की तो मौके से वनरक्षक संतोष प्रजापति फरार हो गया। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों ने बीट गार्ड को पहचान लिया। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर उसके घर पर भी दबिश दी गई। घर पर दबिश देने के बाद घर में रखी भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की गई है, जिसका वजन 2255 घन मीटर है। वहीं आरोपी मौके से भी फरार हो गया। वन विभाग की टीम कई जगह दबिश दे रही है। वन अपराध का प्रकरण भी दर्ज किया और गिरफ्तारी के प्रयास भी किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed