{"_id":"65d5aab20c0d36ba540bcf21","slug":"patients-stood-in-line-in-pathology-lab-of-rajgarh-district-hospital-female-staff-looking-at-sarees-purchased-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में लाइन में खड़े रहे मरीज, ऑनलाइन खरीदी साड़ियां देखती रही महिला स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में लाइन में खड़े रहे मरीज, ऑनलाइन खरीदी साड़ियां देखती रही महिला स्टाफ
Wed, 21 Feb 2024 01:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:18 PM IST
सार
जिला अस्पताल की सीएमएचओ डॉक्टर किरण वाडिया ने कहा कि वीडियो जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब का है। मौके पर इतनी भीड़ है और महिला स्टाफ ऑनलाइन खरीदी किया गया समाना देख रहा है यह कृत्य निंदनीय है। इसे लेकर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
साड़ियां देख रही महिला स्टाफ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार इसकी वजह किसी मरीज को बाहर रेफर या अन्य कोई कारण नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है। यह वीडियो जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब का बताया जा रहा है, जिसमे वहां मौजूद महिला स्टाफ ऑनलाइन खरीदी गई साड़ियां देखती नजर आ रही है और मरीजों की लंबी कतार लगी हुई है। वायरल वीडियो के कैप्शन में संबंधित व्यक्ति ने लिखा गया है कि जिला अस्पताल में खून की जगह साड़ियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, मामला मंगलवार को जिला अस्पताल में संचालित होने वाली पैथोलॉजी लैब का है, जहां सर्वर डाउन होने के कारण मरीजों के सैंपल तो लिए जा रहे थे। लेकिन, उन्हें जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। ऐसे में वहां मरीजों की भीड़ लग गई और उसी भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने अपने कार्य के समय में ऑनलाइन खरीदी गई साड़ियां देख रही महिला स्टाफ का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- यह वीडियो राजगढ़ जिला अस्पताल का है, जहां खून की जांच होती है, वहां साड़ियों की जांच हो रही है। जनता परेशान है, कोई जमीन पर बैठा है कोई अपने पैरो पर खड़ा है, लेकिन उनकी सुध लेने की बजाय साड़ियां देखी जा रही है।
विज्ञापन
मामले को लेकर जिला अस्पताल की सीएमएचओ डॉक्टर किरण वाडिया ने कहा कि वीडियो जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब का है। मौके पर इतनी भीड़ है और महिला स्टाफ ऑनलाइन खरीदी किया गया समाना देख रहा है यह कृत्य निंदनीय है। इसे लेकर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
