Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Pre Monsoon in MP: Rain water reaches Nandihall of Mahakal temple, 2 inches in Indore and 3 inches in Khandwa
{"_id":"62a696db97e7ab3b6d791f61","slug":"pre-monsoon-in-mp-rain-water-reaches-nandihall-of-mahakal-temple-2-inches-in-indore-and-3-inches-in-khandwa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pre Monsoon in MP: महाकाल मंदिर के नंदीहॉल में पहुंचा बारिश का पानी, इंदौर में 2 और खंडवा में 3 इंच वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pre Monsoon in MP: महाकाल मंदिर के नंदीहॉल में पहुंचा बारिश का पानी, इंदौर में 2 और खंडवा में 3 इंच वर्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Jun 2022 07:38 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्री-मानसून की बारिश शुरू हुई है। रविवार दोपहर बाद उज्जैन में जमकर पानी गिरा। गया। महाकाल मंदिर परिसर (ओमकारेश्वर एवं अन्य मंदिर) में बारिश का पानी भर गया। यहां से पानी कार्तिकेय मंडपम एवं आपातकालीन गेट के नीचे से बहता हुआ नंदी हॉल तक पहुंच गया। इंदौर, खंडवा, धार, खरगोन, बड़वानी और रायसेन में भी बारिश हुई है।
विज्ञापन
1 of 3
उज्जैन के नंदी हॉल में बारिश का पानी भर गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्री-मानसून की बारिश से कई शहर भीगे हैं। रविवार दोपहर उज्जैन में हुई बारिश से महाकाल मंदिर परिसर में पानी भर गया। कार्तिकेय मंडपम एवं आपातकालीन गेट के नीचे से बहता हुआ नंदी हॉल तक पहुंच गया।
उज्जैन शहर में रविवार रात को प्री मानसून के चलते जोरदार बारिश हुई। शनिवार की तुलना में बारिश इतनी तेज थी कि शहर की सड़कों पर पानी भर गया। महाकाल मंदिर परिसर में पानी निकासी की व्यवस्था गड़बड़ाने से बारिश का पानी भर गया। यहां से पानी कार्तिकेय मंडपम एवं आपातकालीन गेट के नीचे से बहता हुआ नंदी हॉल तक पहुंच गया। मंदिर कर्मचारियों वायपर से पानी निकाला। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। सड़कों पर भी पानी भर गया, जिससे कई वाहन फंस गए। कई घरों में भी बारिश का पानी भर गया।
2 of 3
पानी की निकासी गड़बड़ाने से पानी ओवरफ्लो होकर आपातकालीन गेट के नीचे से बहता हुआ नंदी हॉल तक पहुंच गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया गया कि ऊपर मंदिर परिसर के पानी के निकासी के लिए जो व्यवस्था है, वहां कहीं कचरा-थैली आदि फंसने से पानी की निकासी रुक गई। इसके कारण पानी ओवरफ्लो आपातकालीन गेट के नीचे से बहता हुआ नंदी हॉल तक पहुंच गया। कार्तिकेय मंडपम से भी पानी बहकर नंदी हॉल तक गया। पानी नन्दी हॉल तक पहुचने की घटना ने मंदिर समिति और प्रशासन की बारिश पूर्व की तैयारी की पोल खोल दी।
इसके अलावा घरों में भरे पानी को बाहर निकालते नजर आए। नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, खरगोन, रायसेन, भोपाल और सागर में भी बारिश हुई। खंडवा में बीते चौबीस घंटों के दौरान 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई। इंदौर में 2 इंच, रतलाम में एक इंच, बैतूल और धार में आधा-आधा इंच पानी गिरा है। प्री मानसून की बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 13 जून से प्रदेशभर में प्री-मानसून की एक्टिविटी रहेगी, जबकि 15 जून के बाद मुख्य मानसून की प्रदेश में एंट्री की संभावना है।
3 of 3
इंदौर, खंडवा, धार, खरगोन, बड़वानी और रायसेन में भी बारिश हुई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम बदल गया है। प्री मानसून एक्टिव होने से प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वर्तमान में उत्तरी महाराष्ट्र से उत्तरी कर्नाटक तक अपतटीय टर्फ बना हुआ है। वहीं अरब सागर में गुजरात के पास भी एक अन्य टर्फ बना हुआ है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर बना है। इसके कारण इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर व भोपाल संभागों में नमी आने के कारण तेज हवा चल रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ अभी भी उत्तर भारत में मौजूद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।