सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen News: The victim was being pressured to compromise, and when she refused, he slit her throat.

Raisen News: दुष्कर्म पीड़िता पर समझौते का बना रहा था दबाव, नहीं मानी तो रेत दिया गला, मौके पर मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मंडीदीप के रामनगर वार्ड में पॉक्सो मामले में जेल जा चुका आरोपी मनोज अहिरवार समझौते का दबाव बनाने युवती के घर पहुंचा। विवाद बढ़ने पर उसने धारदार हथियार से युवती की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Raisen News: The victim was being pressured to compromise, and when she refused, he slit her throat.
रायसेन के मंडीदीप थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंडीदीप  राम नगर वार्ड क्रमांक 9 में गुरुवार दोपहर हुई युवती की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। यह सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि एक सनकी जुनून, पुरानी रंजिश और एकतरफा दबाव की खौफनाक कहानी बनकर सामने आई है। जिस युवक पर युवती ने पहले पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था, वही युवक गुरुवार को उसके घर पहुंचा और कुछ ही मिनटों में घर का आंगन खून से लाल हो गया। 
Trending Videos


बता दें कि मृतका अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज अहिरवार कुछ साल पहले उसी मकान में रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ, लेकिन बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। युवती की शिकायत पर मनोज को पॉक्सो एक्ट में जेल भी जाना पड़ा था। हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भी आरोपित युवती का पीछा नहीं छोड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कातिल हसीना: पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे बॉयफ्रेंड का करवा दिया कत्ल, शव बोरी में भरकर खाई में फेंका

मनोज अहिरवार अचानक संजना के घर पहुंचा। जानकारी के मुताबिक युवक पुराने मामले को लेकर समझौते का दवाब बना रहा था, लेकिन मृतका और उसकी मां ने उसे घर से भगा दिया। आसपास मौजूद लोगों ने भी युवक को वहां से जाते देखा था। मामला यहीं खत्म हो जाता तो शायद एक जान बच जाती, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी मनोज फिर लौट आया। करीब 2 से 3 बजे के बीच आरोपित दोबारा घर में घुसा। इस बार उसके इरादे खतरनाक थे। 

घर के भीतर फिर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते आरोपी ने (सर्जिकल ब्लेड) धारदार हथियार निकाल लिया और उसने युवती के गले पर वार कर दिया। हमला इतना खौफनाक था कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी खून से सना हथियार लेकर फरार हो गया। घर से चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी रंजीत सराठे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर आरोपी को पकड़ा। जांच में मामला पुरानी रंजिश और जुनूनी मानसिकता से जुड़ा माना जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद प्रेम नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed