फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen News: Man Allegedly Kills Sister-in-Law After Taking Her to Farm, Dies by Suicide; Police Probe Motive

Raisen News: खेत ले जाने के बहाने देवर ने किया भाभी का कत्ल, फिर खुद ने भी लगाई फांसी, वजह की तलाश में पुलिस

Sat, 11 Jul 2026 05:08 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 05:08 PM IST
सार

खेत पर ले जाने के बहाने पहले युवक ने भाभी के सिर पर पत्थर से हमला किया फिर पेड़ पर फंदा डालकर खुद की जिंदगी खत्म कर डाली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

विज्ञापन
Raisen News: Man Allegedly Kills Sister-in-Law After Taking Her to Farm, Dies by Suicide; Police Probe Motive
पुलिस थाना गैरतगंज

विस्तार

जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने अपनी भाभी की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। इसके कुछ घंटे बाद उसका शव भी पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या और आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


गैरतगंज थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने बताया कि गुरुवार को आरोपी अपनी भाभी को बाइक पर बैठाकर खेत की ओर गया था। परिजनों को लगा कि दोनों खेत का काम निपटाकर रात तक लौट आएंगे लेकिन देर रात तक दोनों के घर नहीं पहुंचने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खेत के पास सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने सूनसान स्थान पर बाइक रोककर पत्थर से हमला किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि शुक्रवार सुबह मृतका के पिता खेत की ओर पहुंचे। वहां एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार जिस पेड़ पर आरोपी का शव मिला, उसी पेड़ पर करीब चार वर्ष पहले उसके छोटे भाई ने भी आत्महत्या की थी। पुलिस इस तथ्य को भी जांच का हिस्सा मानते हुए पारिवारिक परिस्थितियों, मानसिक स्थिति और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीधी में सड़क बनी क्लासरूम: शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को थमाया नोटिस; वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने अपनी भाभी की हत्या क्यों की और उसके बाद आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। घटनास्थल से खून से सना पत्थर समेत अन्य साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। मोबाइल कॉल डिटेल, दोनों के बीच संभावित विवाद और अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने बताया कि महिला की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है, जबकि आरोपी का शव फंदे से लटका मिला। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed