सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Stray dogs wreak havoc in Daduni village of Sheopur, injuring 7 villagers and 4 cattle.

MP: आवारा कुत्ते का खौफ, सात ग्रामीणों व चार मवेशियों को बुरी तरह से काटा; 80 साल के बुजुर्ग के लगे 35 टांके

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

श्योपुर के ददूनी गांव में एक पागल आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुछ ही घंटों में कुत्ते ने 4 साल की बच्ची समेत 7 लोगों और 4 दुधारू भैंसों को काटकर घायल कर दिया। सबसे गंभीर रूप से घायल 80 वर्षीय नारायण सिंह जाट को चेहरे और जांघ पर गहरे घाव होने के कारण 35 टांके लगाए गए हैं। 

Stray dogs wreak havoc in Daduni village of Sheopur, injuring 7 villagers and 4 cattle.
पागल कुत्ते ने बुजुर्ग को किया जख्मी, उपचार जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

श्योपुर के ददूनी गांव में पागल हो चुके आवारा व पागल कुत्ते ने तड़के से ही हमले शुरू कर दिए। महज कुछ घंटों के भीतर कुत्ते ने 4 साल की मासूम समेत 7 लोगों और 4 दुधारू भैंसों को काटकर लहूलुहान कर दिया। हमले की चपेट में सबसे ज्यादा 80 वर्षीय बुजुर्ग नारायण सिंह जाट आए, जिनके चेहरे और जांघ पर गहरे जख्म होने से 35 टांके लगे हैं। घटना के बाद से पूरा गांव सहमा हुआ है। लोग बच्चों को घरों में कैद कर बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।


गुरुवार रात करीब 10 बजे से कुत्ते की हरकतें बदल गईं थीं। सबसे पहले उसने खेत से लौट रहे गोलू मेहरा पर झपट्टा मारा। शोर सुनकर दौड़े सत्येंद्र जाट और दीनदयाल मेहरा को भी कुत्ते ने काट लिया। रातभर गांव के कुत्ते भौंकते रहे, लेकिन अंधेरे में किसी को अंदाजा नहीं था कि सुबह क्या होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारा डालने के वक्त बनाया शिकार
 सुबह नारायण सिंह जाट मवेशियों को चारा डालने बाड़े की ओर जा रहे थे। तभी घात लगाए कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। सीधे मुंह और गाल पर काटा। बुजुर्ग लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीख सुनकर परिजन दौड़े और लाठी-डंडों से कुत्ते को भगाया। पर तब तक कुत्ता जांघ पर भी कई जगह काट चुका था। परिजन तुरंत उन्हें श्योपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने 35 टांके लगाये फिलहाल अस्पताल में भर्ती है हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन
Trending Videos


'भैंसों के थन और पैर पर गहरे जख्म हैं'
इसके बाद कुत्ता गांव की गलियों में दौड़ता रहा। आंगन में खेल रही चार वर्षीय भक्ति जाट को उसने पैर में काट लिया। बीच-बचाव करने आए बीपी सिंह और हरनाथ मेहरा भी घायल हो गए। कुत्ते का आतंक यहीं नहीं रुका। उसने गांव के बाड़ों में बंधी चार भैंसों को भी नोच डाला। पशुपालक कल्लू जाट ने बताया, “भैंसों के थन और पैर पर गहरे जख्म हैं। दूध देना बंद कर दिया। रोज का हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।”

ये भी पढ़ें- MP News: रायसेन-भोपाल मार्ग पर दो बसों की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत, 35 मुसाफिर घायल

सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां एंटी-रेबीज इंजेक्शन और टिटनेस के टीके लगाए गए। नारायण सिंह को छोड़कर बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बीएमओ डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि कुत्ते के लक्षण रेबीज से ग्रसित होने जैसे लग रहे हैं। सभी घायलों को पांच इंजेक्शन का कोर्स पूरा करना जरूरी है।

घटना के बाद से ददूनी में दहशत है। स्कूल जाने वाले बच्चे घरों में बंद हैं। महिलाएं पानी भरने अकेले नहीं जा रही हैं। ग्रामीणों ने लाठी लेकर पहरा देना शुरू कर दिया है। सरपंच प्रतिनिधि रामस्वरूप मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत के पास कुत्ता पकड़ने के संसाधन नहीं हैं। “हमने पशु चिकित्सा विभाग और नगर पालिका को सूचना दे दी है। विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी और पानी की कमी से कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed