सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajasthan Bhiwadi SP IPS Jyestha Maitreyi Espionage Know Full Inside Story

IPS: MP की ज्येष्ठा की राजस्थान में जासूसी क्यों? भिवाड़ी SP हर पल ट्रेस पर थीं, अफसर-कर्मचारी नजर गड़ाए थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Oct 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार

IPS Jyestha Maitreyi: ज्येष्ठा मैत्रेयी मध्य प्रदेश के गुना (Guna) जिले की रहने वाली है। साल 2017 में ज्येष्ठा ने सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। वर्तमान में ज्येष्ठा भिवाड़ी की एसपी हैं। साइबर सेल (cyber cell) के अधिकारी-कर्मचारी उनकी जासूसी रहे थे। 

 

Rajasthan Bhiwadi SP IPS Jyestha Maitreyi Espionage Know Full Inside Story
ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 IPS Jyestha Maitreyi: अपराधियों को पकड़ने और उनका पता लगाने के लिए जासूसी की जाती है। उनके मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जाता है और अन्य तरह से भी उन पर नजर रखी जाती है। ऐसा अक्सर पुलिस या अन्य जांच एजेंसियां करती हैं, लेकिन जब एक आईपीएस अधिकारी की जासूसी की बात सामने आए तो सबके कान खड़ हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अब सामने आया है। प्रदेश के गुना जिले की रहने वाली ज्येष्ठा मैत्रेयी राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी की एसपी हैं। भिवाड़ी साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर और छह अन्य पुलिसकर्मी एसपी ज्येष्ठा की जासूसी कर रहे थे। वे उनके मोबाइल नंबर से लोकशन ट्रेस रह रहे थे और अन्य तरीके से भी गतिविधयों पर नजर बनाए हुए थे। एसपी को इसकी भनक लगी तो सभी पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच पुलिस हेड क्वार्टर स्तर पर की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा था। 

Trending Videos

सबसे पहले जानिए कौंन है एसपी  ज्येष्ठा मैत्रेयी
ज्येष्ठा मैत्रेयी मध्य प्रदेश के गुना जिले की रहने वाली है। साल 2017 में ज्येष्ठा ने सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ज्येष्ठा को पहली बार राजस्थान कैडर में उदयपुर के गिर्वा सर्कल में एएसपी के रूप में पोस्टिंग मिली थी। इसके बाद वे भीलवाड़ा में एसपी, जयपुर क्राइम ब्रांच में डीसीपी समेत अन्य पद पर रहीं। वर्तमान में ज्येष्ठा मैत्रेयी भिवाड़ी की एसपी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan Bhiwadi SP IPS Jyestha Maitreyi Espionage Know Full Inside Story
आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी - फोटो : अमर उजाला

कैसे खुला मामला?
जानकारी के अनुसार एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी को अपने गोपनीय सूत्रों से छह अक्तूबर को जानकारी मिली कि उन पर नजर रखी जा रही है। उनके मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जांच में मामला सही पाया गया, इसके बाद 7 अक्टूबर को भिवाड़ी साइबर सेल इंचार्ज एसआई श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल राहुल, सतीश, दीपक, भीम और रोहिताश को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने मामले की जानकारी पुलिस मुख्यालय को दी है। अब पुलिस मुख्यालय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। 

सबसे बड़ा सवाल जासूसी की जरूरत क्यों पड़ी?
भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की जासूसी करने वाले सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इसकी जररूत क्यों पड़ी। पुलिस मुख्यालय स्तर की जांच में इसी सवाल का जवाब तलाश जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामले में और किन-किन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका है। 

जासूसी कांड पर क्या बोलीं एसपी ज्येष्ठा
इस मामले ने एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी को काफी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मेरे ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस तरह से मुझे निराश करेंगे। वे मेरी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं और मेरी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं, इसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने मुझे निराश किया है, मैं ईमानदारी से अपना काम कर रही हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed