फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP's hat-trick victory in Rajgarh, but! What? Whose name the public voted for will become PM

Rajgarh LS Election 2024: राजगढ़ में भाजपा की हैट्रिक जीत, दिग्विजय सिंह का इमोशनल कार्ड भी नहीं चला

Tue, 04 Jun 2024 10:36 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2024 10:36 PM IST
सार

राजगढ़ लोकसभा सीट के मंगलवार को घोषित हुए परिणामों में भाजपा के रोडमल नागर में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को 1 लाख 45 हजार से अधिक मतों से हराया है। 

विज्ञापन
BJP's hat-trick victory in Rajgarh, but! What? Whose name the public voted for will become PM
राजगढ़ में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में प्रदेश के साथ-साथ देश में भी चर्चित राजगढ़ लोकसभा सीट के परिणामों में भाजपा के रोडमल नागर ने जहां जीत की हैट्रिक लगाई। कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक लाख 45 हजार से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बता दें मंगलवार को देश की समस्त लोकसभा सीट के लिए शुरू हुई मतगणना में दिग्विजय सिंह केवल मतपत्रों की गिनती के दौरान एक बार ही भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर से कुछ पलों के लिए आगे रहे, लेकिन ईवीएम की गिनती शुरू होने के पश्चात से वे भाजपा की लीड को कवर नहीं कर पाए और अंत में उन्हें एक लाख 45 हजार से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में डाले गए कुल 14 लाख 25 हजार 911 मतों में से भाजपा के रोडमल नागर को 756239 मत मिले, वहीं कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को 6,10,602 मतों से ही संतुष्ट होना पड़ा। वहीं 1735 मतों की गिनती शेष है, जिन्हें भी उक्त हार या जीत में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 77 साल की उम्र में 33 वर्ष के बाद राजगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतरने वाले दिग्विजय सिंह अपने नाम की घोषणा होने के पश्चात से ही अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कह चुके थे कि ये चुनाव में नहीं बल्कि आप लोग लड़ रहे है, क्योंकि ये मेरे बस की बात भी नही है। आप लोगो को अपनी जिम्मेदारी अपनी पोलिंग के माध्यम से साबित करनी होगी। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने न कोई बढ़ी रैली निकाली और न ही किसी बढ़ी सभा को संबोधित करते हुए भीड़ जुटाने की कोशिश की। बल्कि क्षेत्र में पदयात्रा शुरू की और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अपने स्वयं के प्रचार प्रसार में जुट गए। उन्होंने इमोशनल कार्ड भी खेला कि ये उनका आखिरी चुनाव है। पर जनता ने उसे भी अस्वीकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे कितने वोट मिले
विदिशा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर को 758743 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को 612654 मत मिले। तीसरे नंबर बसपा के राजेंद्र सूर्यवंशी रहे, उन्हें 13942 वोट मिले। वहीं 7260 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। 

(विदिशा से अब्दुल वसीम खान की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed