फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress councilor representative, who was carrying water from water bottles in Rajgarh, attacks council

Rajgarh News: राजगढ़ में आधी रात तक कुप्पियो से पानी ढो रहे कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि, अपनी ही परिषद को घेरा

Fri, 31 May 2024 11:32 AM IST
Rajgarh bureau राजगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 11:32 AM IST
सार

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर का एक वीडियो सामने आया है। कांग्रेस के पार्षद प्रतिनिधि अपनी ही परिषद के अध्यक्ष को पानी की समस्या को लेकर कोसते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Congress councilor representative, who was carrying water from water bottles in Rajgarh, attacks council
राजगढ़ में जलसंकट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कांग्रेसियों की दल-बदल की राजनीति का साइड इफेक्ट धीरे-धीरे गिनी चुनी हुई कांग्रेस की नगर परिषद पर दिख रहा है। राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर में आधी रात को कुप्पियों से पानी ढो रहे पार्षद प्रतिनिधि का वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपनी ही परिषद के अध्यक्ष को आड़े हाथों ले रहा है। यह वीडियो खूब कमेंट्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।  

विज्ञापन


मामला नरसिंहगढ़ नगर का है, जिसे राजगढ़ जिले का मिनी कश्मीर कहा जाता है। वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस का पार्षद प्रतिनिधि सद्दाम अली रात को ढाई बजे पानी की कुप्पियों को टेम्पो में ढोता नजर आ रहा है। वीडियो बना रहा वार्ड का व्यक्ति जब पार्षद प्रतिनिधि से इतनी रात तक पानी भरने की बात पूछता है तो सद्दाम का गुस्सा फूट पड़ता है। वह अपनी भड़ास निकालना शुरू कर देता है। कहता है कि हमने ईमानदारी से नगर परिषद का अध्यक्ष चुना था, जिसका फल हमें ये मिल रहा है कि आधी रात तक पानी ढोना पड़ रहा है। सद्दाम का आरोप है कि यदि नगर परिषद अध्यक्ष जनता की समस्या का समाधान नहीं कर सकते तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। नल में 15 दिन में एक बार पानी आ रहा है। रात को दो-तीन सौ रुपये देकर टेम्पो में पानी ढो रहे हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed