सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man arrested for raping woman thrice in 4 hours in Jirapur

महिला से हैवानियत: पहले बातों मे उलझाकर जंगल में ले गया, फिर किया दुष्कर्म; चार घंटे में तीन बार लूटी अस्मत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

राजगढ़ जिले के जीरापुर में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी ने बहला-फुसलाकर जंगल ले जाकर कई बार अत्याचार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Man arrested for raping woman thrice in 4 hours in Jirapur
महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार

राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय महिला ने जीरापुर थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि नर्मदेश्वर कॉलोनी निवासी मुकेश पिता रामप्रताप दांगी उसे बहला-फुसलाकर भंडावद रोड स्थित जंगल की ओर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, यह घटना 31 मार्च की रात लगभग 10 बजे से शुरू होकर 1 अप्रैल की रात करीब 2 बजे तक चली। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ तीन बार जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि घटना के दौरान आरोपी उसे लगातार डराता-धमकाता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। भय और सदमे के कारण वह तुरंत इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये कैसा इलाज?: झाड़फूंक के नाम पर महिला से मारपीट, लात-घूंसों से पिटती रही पत्नी और पति चुपचाप देखता रहा

हालांकि, मानसिक रूप से संभलने के बाद महिला ने हिम्मत दिखाई और एक दिन बाद गुरुवार को थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज किया। जीरापुर पुलिस ने आरोपी मुकेश दांगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 87 और 351(3) के तहत प्रकरण क्रमांक 100/2026 दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके।

थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर विधि अनुसार कार्रवाई की गई है और मामले की विवेचना जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed