फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nomination rally was taken out with a band like a procession, the candidate said - Digvijay forgot the public

Rajgarh News: बैंड-बाजे से निकाली नामांकन रैली, प्रत्याशी बोले- दिग्विजय जनता को भूले, मेरी तो यह ससुराल है

Fri, 12 Apr 2024 06:30 PM IST
Rajgarh bureau राजगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:30 PM IST
सार

राजगढ़ में समता समाधान पार्टी के प्रत्याशी अशोक पंवार ने शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ बरात जैसी नामांकन रैली निकाली और अपना नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर  भाजपा के रोडमल नागर और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के बीच सीधा मुकाबला है।  

विज्ञापन
Nomination rally was taken out with a band like a procession, the candidate said - Digvijay forgot the public
राजगढ़ में गाजे-बाजे के साथ निकली नामांकन रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ लोकसभा सीट पर समता समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पंवार ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है। उनके सामने दो बार के सांसद रोडमल नागर भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। पंवार ने गाजे-बाजे के साथ बरात की तर्ज पर नामांकन रैली निकाली। यह भी आरोप लगा गए कि 23 साल पहले दिग्विजय सिंह यहां से सांसद बने थे लेकिन जनता को भूल गए। मैं नहीं भूलने वाला क्योंकि यह तो मेरा ससुराल है। आता-जाता रहूंगा।  

विज्ञापन


राजगढ़ लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। उसके लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हुए। पंवार की नामांकन रैली पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है। समता समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पंवार ने अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने पत्रकार वार्ता की और भाजपा-कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। उनसे पूछा गया कि राजगढ़ से दिग्विजय सिंह भी प्रत्याशी हैं और यह उनका गढ़ कहा जाता है, तब उनकी उम्मीदवारी कितनी मजबूत है? इस पर पंवार ने कहा कि दिग्विजय सिंह इस क्षेत्र के नही हैं। वह गुना के रहने वाले हैं। मैं सीहोर का रहने वाला हूं लेकिन दिग्विजय सिंह यहां से 23 साल पहले सांसद बने थे। राजगढ़ की जनता को भूल गए थे। मैं आप लोगो से कहना चाहता हूं कि यहां मेरी ससुराल है। मैं यहां आता-जाता रहता हूं। हर हफ्ते आता-जाता रहता हूं। राजगढ़ में मेरा दिल बसता है।  
विज्ञापन


नामांकन रैली चर्चा में 
अशोक पंवार ने पत्रकार वार्ता के बाद बैंड-बाजे के साथ अपनी नामांकन रैली निकाली। खिलचीपुर नाके से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वहां अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली को जिसने देखा, वह देखता ही रह गया। राजगढ़ में लंबे अरसे से किसी ने ऐसी नामांकन रैली नहीं देखी होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed