फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News: Police caught two people smuggling drugs

Rajgarh News: पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करते दो को पकड़ा, आरोपियों के पास से तीन लाख रुपये की स्मैक बारमद

Sat, 13 Apr 2024 10:57 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2024 10:57 PM IST
सार

राजगढ़ जिले में आचार संहिता के चलते पुलिस और प्रशासन की धर पकड़ की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अवैध रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Rajgarh News: Police caught two people smuggling drugs
बाइक और स्मैक सहित पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले में पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन


लीमा चौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि जिले के वरिष्ट अधिकारियों के दिशा निर्देशन व आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए हमारी टीम लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है।
विज्ञापन


उसी क्रम में हमारी टीम निपानिया जोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस पकड़ा और उनसे पूछताछ की। दोनो से जब नाम पूछा गया तो वे पुलिस को उल्टा सीधा नाम बताकर गुमराह करने लगे। तलाशी लेने पर दोनों के पास से कुल 36 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed