{"_id":"660f23bb85e7ad6ccf0fccc6","slug":"what-is-it-two-accused-left-after-keeping-ganja-in-centro-car-sections-issued-during-vehicle-checking-centro-worth-rs-6-lakhs-also-seized-in-case-of-ganja-worth-rs-50-thousand-know-what-is-the-matter-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1568929-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: कार में गांजा रखकर निकले दो तस्कर वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार, हजारों का नशीला पदार्थ जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: कार में गांजा रखकर निकले दो तस्कर वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार, हजारों का नशीला पदार्थ जब्त
Fri, 05 Apr 2024 09:31 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 09:31 AM IST
सार
राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहरी थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध रूप से सेंट्रो कार में गांजा रखे हुए गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 50 हजार और कार की कीमत 6 लाख से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बैनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है। जिले की हर तहसील की सीमा पर चेकिंग पॉइंट्स लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उसी दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध रूप से सेंट्रो कार में गांजा रखे हुए गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, राजगढ़ पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा द्वारा जिले में सुचारू अवैध गतिविधियों व विभिन्न प्रकार के नशों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में राजगढ़ जिले की ब्यावरा सिटी पुलिस थाने की टीम द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सघन चैकिंग की जा रही है। उसी दौरान चार अप्रैल की रात्रि में पुलिस द्वारा अरन्या जोड़ हाईवे रोड पर वाहन चैकिंग की जा रही थी। एक कार क्रमांक MP04CC2802 को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई, जिसमें दो व्यक्तियों के पास रखे नीले कलर के कट्टे में अवैध रूप से रखा गया 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। इसकी कीमत 50,000 रुपये कें लगभग आंकी गई है।
मौके पर ही उक्त गांजा एवं कार जिसकी कीमत 6,50,000 रुपए आंकी गई है ,जब्त की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध थाना ब्यावरा सिटी में अपराध क्रमांक 217/24 धारा 8/20 NDPS ACT का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।