सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rajgarh News When! Cobra snake found in SP bungalow_watch video

Guna News: जब! एसपी के बंगले में निकला कोबरा सांप, रातों रात पहुंची फॉरेस्ट टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 09:22 AM IST
विज्ञापन
rajgarh News When! Cobra snake found in SP bungalow_watch video
गुना में एसपी के बंगले से सांप पकड़ती फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुना शहर में पुलिस एसपी के बंगले में रात के वक़्त अचानक एक जंगली मेहमान घुस आया। यह जंगली मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक ज़हरीला कोबरा था। फौरन फॉरेस्ट अमले को इत्तेला की गई। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के जवानों ने इस सांप को पकड़ा और जंगल में पहुंचा दिया। 
Trending Videos


दरअसल गुरुवार रात शहर के पुलिस अधीक्षक निवास के अंदर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने एक बड़े सांप को देखा, जिससे पूरे परिसर में हड़कम्प मच गया। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने गुना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के रेंजर विवेक चौधरी को फौरन खबर कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर सांप की मौजूदगी की पुष्टि की और उसकी पहचान की। यह इंडियन स्पेक्टिकल्ड कोबरा था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने फॉरेस्ट टीम से सांप के बारे में जानकारी ली, जिस पर वनरक्षक अभिषेक ओझा ने बताया कि यह एक बहुत ज़हरीला सांप है जो मुख्यतः रात के समय सक्रिय रहता है। वनरक्षक शिवम उपाध्याय ने जानकारी दी कि इस क्षेत्र में पहले रेट स्नेक कई बार देखे गए हैं, लेकिन कोबरा पहली बार देखा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने फॉरेस्ट टीम को सफल रेस्क्यू के लिए बधाई दी और कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ने के निर्देश दिए। जिसे बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में फॉरेस्ट टीम के सदस्य वनरक्षक उमेश यादव, अभिषेक ओझा, शिवम उपाध्याय, वाहन चालक निर्भय चंदेल और स्थाई कर्मी रामलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed