फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam Geet Kaur became Bollywood dancing star overnight, Hrithik Roshan tweeted dance video

रातों-रात बॉलीवुड की डांसिंग स्टार बनी रतलाम की गीत कौर, ऋतिक ने ट्वीट किया डांस वीडियो

Mon, 15 Jun 2020 11:04 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 15 Jun 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Ratlam Geet Kaur became Bollywood dancing star overnight, Hrithik Roshan tweeted dance video
डांसिंग स्टार गीत कौर - फोटो : Twitter

मध्यप्रदेश के रतलाम शहर की नन्ही बालिका गीत कौर रातों-रात बॉलीवुड की डांसिंग स्टार बन गई। गीत कौर के डांस वीडियो को बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया था इसके बाद बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने भी इस वीडियो को लाइक किया। यह वीडियो देखकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिन ने गीत कौर को अपनी फिल्म में लेने की घोषणा कर डाली।

विज्ञापन


विज्ञापन


रातों-रात बॉलीवुड में छा जाने की यह कहानी शुक्रवार को उस समय शुरू हुई। जब सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने रतलाम के न्यू रोड निवासी छह वर्षीय बालिका गीत कौर बग्गा का एक डांस वीडियो ट्वीट किया। कुछ ही समय में, देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और मात्र एक ही दिन में इस वीडियो को साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों ने देख लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद तो सोशल मीडिया पर इस बालिका के वीडियो को देखने और लाइक करने की होड़ मच गई। कई नेशनल न्यूज चैनल और अखबारों में गीत कौर छा गई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिन ने इस वीडियो को देखकर नन्हीं बालिका को अपनी अगली फिल्म में लेने की घोषणा कर दी। 

बॉस्को मार्टिन के अलावा रेमो डिसूजा जैसे कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी गीत के नृत्य कौशल की सराहना की। गीत कौर ने डांस की ट्रेनिंग रतलाम के व्योम डांस स्टूडियो से ली है। स्टूडियो के संचालक ने बताया कि गीत लगभग डेढ़ साल से प्रशिक्षण ले रही है। लॉकडाउन के दौरान समय काटने के लिए उसके माता-पिता ने उसका यह वीडियो बनाकर अपलोड किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed