सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A Class 10 student committed suicide after being assaulted and harassed; case against six people

MP News: मारपीट से आहत होकर दसवीं के छात्र ने की थी खुदकुशी, दो भाइयों और बहन सहित छह पर केस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Fri, 03 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम जिले में कक्षा 10 के छात्र की खुदकुशी मामले में पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने छात्र को मारपीट, रुपए की मांग व प्रताड़ना के साथ कपड़े उतारकर वीडियो बनाने की धमकी दी थी। दबाव और अपमान से किशोर ने फांसी लगाई। आरोपी फरार हैं।

A Class 10 student committed suicide after being assaulted and harassed;  case against six people
ये पोस्टर लेकर एसपी से मिलने पहुंचे मृतक छात्र के परिजन व अन्य लोग
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के एक गांव के सात दिन पहले किशोर (कक्षा दसवीं छात्र) द्वारा खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों व उनकी एक बहन सहित छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा किशोर के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने से उसके द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करना पाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, उनकी तलाश की जा रही है।

Trending Videos


उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर 2025 की दोपहर बारह से एक बजे के बीच छात्र ने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर बेडशीट से छत के पंखे से फांसी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया था। छात्र के परिजन ने आरोपियों पर उसके साथ मारपीट कर रुपए मांगने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। रिंगनोद थाने की ढोढर पुलिस चौकी द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इससे नाराज परिजन व अन्य लोग शुक्रवार दोपहर हाथों में मृतक छात्र का फोटो तथा निवेदन…न्याय की गुहार… किसी भी भाई-बेटे के साथ न हो ऐसा, उसके लिए एक आवाज बने लिखे बैनर लेकर एसपी आफिस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: 11 बच्चों की मौत से हड़कंप, MP सरकार जांच में उलझी तो राजस्थान के मंत्री ने माताओं को बताया दोषी

परिजन ने एसपी अमित कुमार से मुलाकर कर उन्हें लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की तथा एसपी को बताया कि ढोढर पुलिस चौकी द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। चौकी प्रभारी को हटाकर उच्च अधिकारियों से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शिकायत में कहा गया है कि छात्र अपने दोस्तों के साथ 25 सितंबर 2025 को ग्राम ढोढर स्थित बांछड़ा डेरे में चंचल नामक युवती से मिलने गया था, तब आरोपी अनुराग चौहान, इसके भाई चिराग व बहन नेहा तथा अन्य लोगों ने छात्र के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया था। उसके दोस्त वहां से डरकर भाग गए थे। इसी बीच आरोपियों ने नेहा के घर पर छात्र के कपड़े उतारकर उसका वीडियो बनाया था तथा वायरल करने की धमकी दी थी। जब उसका बड़ा भाई छात्र को छुड़वाने गया तो आरोपियों ने उसे सौंपने से मना कर दिया था तथा कहा था हम उसे मारेंगे। कुछ समय बाद आरोपी छात्र को एक वाहन में बैठाकर ग्राम परवलिया ले गए थे तथा उसे वहां छोड़कर भाग गए थे। तब वह घर आया था तथा बड़े भाई को पूरी घटना बताई थी। दूसरे दिन दोपहर में छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

एसपी ने ढोढर पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हर्ष उर्फ लक्की चौहान पिता राकेश चौहान, सुमित चौहान पिता इंदरसिंह चौहान, अनुराग पिता विजय चौहान, अनुराग के भाई चिराग व बहन नेहा तथा क्रिश सभी निवासी ग्राम ढोढर बांछड़ा डेरा के खिलाफ बीएनएस की धारा बीएनएस की धारा 107, 127 (2), 115 (2) व 3 (5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed