{"_id":"686bae95f96a3c3ab50dce3d","slug":"attempt-to-burn-saffron-banner-during-muharram-procession-hindu-organization-protested-ratlam-news-c-1-1-noi1351-3140610-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: मोहर्रम के जुलूस के दौरान भगवा बैनर जलाने की कोशिश, हिंदू संगठन ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: मोहर्रम के जुलूस के दौरान भगवा बैनर जलाने की कोशिश, हिंदू संगठन ने जताया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार
रतलाम के सैलाना में मोहर्रम जुलूस के दौरान युवक द्वारा पेट्रोल फूंककर हिंदू राष्ट्र बैनर जलाने की कोशिश का वीडियो वायरल होने पर तनाव फैल गया। हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर हनुमान चालीसा पाठ किया। पुलिस जांच में जुटी है, चार लोगों और आयोजक पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
हिंदू संगठन के लोगो ने सड़क पर बैठकर किया हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन
विस्तार
रतलाम जिले के सैलाना में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हिंदू राष्ट्र लिखे बैनर को जलाने की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। मोहर्रम के जुलूस के दौरान मुंह में पेट्रोल भरकर एक युवक आग को हिंदू राष्ट्र लिखे बैनर की तरफ फूंकता दिख रहा है। युवक द्वारा छोड़ी गई आग से बैनर एक कोने से जल गया है। घटना से नाराज हिंदू संगठनों के लोगों ने मस्जिद चौराहे पर सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
Trending Videos
रविवार-सोमवार की रात मोहर्रम के जुलूस के दौरान मस्जिद चौराहे पर लगे हिंदू राष्ट्र के बैनर को जुलूस में शामिल अखाड़े के युवक ने मुंह में पेट्रोल भरकर करतब दिखाते हुए जलाने की कोशिश की। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के लोगों में आक्रोश फैल गया। सर्व हिंदू समाज सहित अन्य संगठनों ने घटना को जानबूझकर की गई हरकत बताया। इसे भगवा ध्वज का अपमान कहा। सोमवार को बाजार बंद रख कर हिंदू समाज के लोग मस्जिद चौराहे पर धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मोहर्रम के जुलूस में आपस में भिड़े युवाओं के दो गुट, पुलिस ने चलाई लाठियां
इस दौरान हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी युवक को ऐसी हरकत करने से रोकने की कोशिश नहीं की। हिंदू समाज ने आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला और थाना प्रभारी सुरेश गडरिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की।
ये भी पढ़ें- जुलूस के समय उज्जैन में बवाल, 16 के खिलाफ केस दर्ज; उन्मादियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की
एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि फिलहाल, पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। एहतियातन इलाके में बल तैनात किया गया है। आश्वासन दिया कि चार लोगों और आयोजनकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद हिंदू संगठन द्वारा प्रदर्शन खत्म किया गया।

कमेंट
कमेंट X