सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   Baba Bageshwar got angry on Hindu migration in Murshidabad, said this for MP-Maharashtra-Gujarat

Baba Bageshwar: मुर्शिदाबाद में हिंदू पलायन पर भड़के बाबा बागेश्वर, मप्र-महाराष्ट्र-गुजरात के लिए कह दी ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/मुंबई Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

मुर्शिदाबाद हिंसा और हिंदुओं के पलायन पर बाबा बागेश्वर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हिंदू डरा हुआ है और विशेष रूप से डराया जा रहा है, लेकिन जल्द ही यह सब बंद होगा। बाबा पहले गुना हिंसा पर भी तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं, जहां उन्होंने हिंदुओं की एकजुटता पर सवाल उठाए थे।

Baba Bageshwar got angry on Hindu migration in Murshidabad, said this for MP-Maharashtra-Gujarat
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं के पलायन वाली बात पर बयान जारी किया है। - फोटो : x@bageshwardham
विज्ञापन

विस्तार

देश में हिंदू अलख जगा रहे बाबा बागेश्वर ने मुर्शिदाबाद मामले में बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं के पलायन पर चिंता जताई है, साथ ही कहा है कि ये सब जल्द बंद होगा।
Trending Videos


बता दें कि देशभर में सुर्खियां बने मुर्शिदाबाद घटनाक्रम पर सबकी नजरें हैं। 200 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, हालात पटरी पर लौटते दिख रहे हैं। पर इस बीच एक अलग ही चर्चा छिड़ गई कि यहां से हिंदुओं का पलायन हो रहा है। इसी मामले पर छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। उन्होंने हिंदुओं के पलायन पर चिंता जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाबा साहेब के नाम पर सियासत, पटवारी बोले- शाह ने किया अपमान, भाजपा ने किया पलटवार

क्या बोले बाबा बागेश्वर
मुंबई पहुंचे बाबा बागेश्वर ने मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) की घटना पर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि सुना है कि हिंदू पलायन कर रहा है। इस प्रकार अगर भागता रहेगा तो वो दिन दूर नहीं, जब मध्य प्रदेश से भी हिंदू भागेगा, महाराष्ट्र से भी हिंदू भागेगा, गुजरात से भी हिंदू भागेगा। हिंदू डरा हुआ है। और डराया जा रहा है, विशेष प्रायोजित तरीके से डराया जा रहा है। ये इस देश का दुर्भाग्य है, खासकर के हिंदुओं का दुर्भाग्य है। क्योंकि न हिंदू एकुजुट है, न जगा हुआ है। इसलिए ऐसा हो रहा है, पर जल्दी ही इस पर रोक लगेगी, ऐसा हमें भरोसा है। 



क्या हुआ था मुर्शिदाबाद में
मुर्शिदाबाद में कुछ दिनों पहले हिंसा भड़क गई थी। पुलिस वैन समेत कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके गए। सड़कें जाम कर दी गईं। हालांकि अब हालात काबू में हैं। अतिरिक्त महानिदेशक जावेद शमीम ने कहा कि हिंसा के मामले में अब तक 210 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अगर हमें शांति बनाए रखनी है तो अफवाह फैलाना बंद करना होगा।

ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम में बनेगा हिन्दुस्तान का पहला हिन्दूग्राम, धीरेंद्र शास्त्री ने रखी आधारशिला

गुना मामले में भी भड़के थे बाबा
गुना में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा पर पथराव मामले में भी बाबा बागेश्वर बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि गुना में जो हुआ, वो निंदनीय है। पथरवार करने वालों को फांसी होना चाहिए। बाबा ने यहां तक कहा था कि मैं कमजोर और डरपोक हिंदुओं को घटना के लिए जिम्मेदार मानता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed