{"_id":"68ef5aeac743a8d4170f723c","slug":"new-superfast-weekly-special-train-from-jaipur-to-bandra-terminus-via-chittaurgarh-neemuch-ratlam-from-today-new-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3521790-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: जयपुर से बांद्रा नई सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज से, चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम होकर चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: जयपुर से बांद्रा नई सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज से, चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम होकर चलेगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार
यह ट्रेन 15 अक्टूबर 2025 से 19 अक्टूबर तक जयपुर से और 16 से 30 अक्टूबर तक बांद्रा टर्मिनस से तीन-तीन फेरों में चलेगी। ट्रेन संख्या 09725/09726 रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों जैसे चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, वडोदरा और सूरत सहित कई स्थानों पर रुकेगी।
जयपुर से बांद्रा तक नई सुपरफास्ट ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दीपोत्सव और अन्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर जयपुर से बान्द्रा टर्मिनस के मध्य 15 अक्तूबर 2025 से साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रारंभ की गई है। यह ट्रेन चित्तौडगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, वजडोदरा, सूरत आदि प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को आवागमन करने की नई सुविधा मिली है।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि ट्रेन संख्या ट्रेन 09725/09726 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस बांद्रा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे चलेगी। ट्रेन संख्या 09725 जयुपर बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जयपुर से 15 से 19 अक्तूबर 2025 तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन बुधवार को जयपुर से शाम 16.05 बजे चलेगी तथा गुरुवार को दोपहर 12.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर बुधवार रात 21.25 / 21.30 बुधवार, नीमच स्टेशन पर 22.18/22.20, मंदसौर स्टेशन पर 22.59/23.01, रतलाम स्टेशन पर गुरुवार रात 00.35/00.45 एवं दाहोद स्टेशन पर रात 02.06/02.08 बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 09726 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 16 से 30 अक्तूबर 2025 तक चलेगी।
ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'आई लव मोहम्मद' से हमें गुरेज नहीं तो 'आई लव महादेव' से आपको भी दिक्कत न हो
यह ट्रेन गुरुवार को दोपहर 14.40 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी तथा शुक्रवार को सुबह 10.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के दाहोद स्टेशन पर गुरुवार रात 22.00/22.02, रतलाम स्टेशन पर 23.35/23.45, मंदसौर स्टेशन पर शुक्रवार सुबह रात 01.20/01.22, नीमच स्टेशन पर 02.29/02.31 एवं चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर 03.25/03.30) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर,
भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी, इकोनॉमी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यात्री ट्रेन संचालन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए भारतीय रेल कीआधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग भी किया जा सकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X