{"_id":"6a4951b255cd7f0b9c0b3728","slug":"newborn-baby-girl-abandoned-on-bhind-intercity-express-admitted-to-hospital-following-information-from-passengers-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4468536-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: ट्रेन में किसने नवजात बालिका को लावारिस छोड़ा? रोने की आवाज सुनकर यात्रियों ने GRP व RPF को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: ट्रेन में किसने नवजात बालिका को लावारिस छोड़ा? रोने की आवाज सुनकर यात्रियों ने GRP व RPF को दी सूचना
Sun, 05 Jul 2026 08:45 AM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:45 AM IST
सार
रतलाम-भिंड इंटरसिटी एक्सप्रेस के अंदर नवजात बालिका लावारिस स्थिति में मिली है। बालिका की रोने की आवाज सुनकर मौजूद यात्रियों ने रेल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षाबलों ने बालिका को लेकर उसका मेडिकल करवाया। इसके बाद उसे मदर एंड केयर हॉस्पिटल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया।
विज्ञापन
रतलाम-भिंड इंटरसिटी एक्सप्रेस में इस तरह कपड़ों में लिपटी मिली नवजात बालिका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम से भिंड़ जाने वाली ट्रेन संख्या 21115 रतलाम-भिंड इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामान्य कोच में नवजात बालिका के लावारिस मिलने से हड़कंप मच गया। बालिका के रोने की आवाज सुनकर यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। यात्रियों की सूचना पर रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद बालिका को बरामद कर उसका मेडिकल कराया और फिर उसे मदर एंड केयर हास्पिटल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। बालिका स्वस्थ है। नर्से व डाक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं।
रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, शाम 5.25 मिनट पर रतलाम से इंदौर होकर भिंड जाने वाली रतलाम-भिंड इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम करीब चार बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अकर खड़ी हुई थी। ट्रेन के अधिकांश कोच के गेट बंद थे। शाम करीब 4.45 बजे कोच एस-2 से बच्चे के रोने की आवाज आई। कोच के गेट लगे हुए थे, यात्रियों ने ट्रेन के अंदर बच्चे के रोने की आवाज आने पर रेलवे पुलिस को सूचना दी।
नवजात बालिका को जिला अस्पताल भेजा गया
पुलिस अधिकारी व जवान दूसरे कोच से होकर कोच एस-2 में पहुंचे तो सीट नंबर 48 पर लाल कपड़े में लिपटी बालिका रो रही थी। रेलवे पुलिस ने बालिका को बरामद किया और उसे छोड़ने वाले की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने महिला आरक्षक के साथ बालिका को जिला अस्पताल भिजवाया और वहां उसके मेडिकल कराया। इसके बाद बालिका को मदर एंड केयर हास्पिटल (एमसीएच) के गहन शिशु चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू) में लेकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जीआरपी के एएसआई नौशाद खान ने बताया कि ट्रेन में बालिका लावारिस मिली है, उसे कौन छोड़कर गया है, यह पता नहीं चल पाया है। बीएनएस की धारा 93 में प्रकरण दर्ज कर बालिका को छोड़ने वाले की तलाश की जा रही है। बालिका स्वस्थ बताई गई है। अस्पताल में उसकी देखरेख की जा रही है।
ये भी पढ़ें- एमपी में सूचना आयोग सख्त: RTI मामले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन ASP और थाना प्रभारी पर 25-25 हजार का जुर्माना
सीसीटीवी कैमरे किए जा रहे चेक
रतलाम-भिंड इंटरसिटी एक्सप्रेस भिंड से शाम 5.20 बजे चलकर इंदौर होते हुए दूसरे दिन सुबह 10 बजे रतलाम पहुंचती है। इसके बाद ट्रेन को यार्ड में खड़ा किया जाता है। वापस भिंड जाने के लिए ट्रेन को शाम करीब चार बजे प्लेटफार्म पर लाया जाता है।
पुलिस के अनुसार आशंका है कि ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने के तत्काल बाद ही कोच एस-2 में पहुंचकर कोई व्यक्ति उसे लावारिस छोड़कर चला गया। जब कुछ यात्री ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफार्म पर पहुंचे तो बच्ची के रोने की आवाज आने पर पता चला कि कोच में बच्ची है। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है ताकि पता चला सके कि उसे कौन छोड़कर गया? ये एक बड़ा सवाल है।