होली की तैयारी: रेल यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा, अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर पाँच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें डॉ. अंबेडकर नगर-पटना, मुंबई सेंट्रल-बनारस, वडोदरा-गोरखपुर, मुंबई सेंट्रल-कटिहार और वडोदरा-मऊ रूट पर संचालित होंगी। बुकिंग पीआरएस काउंटर व आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विस्तार
होली पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा विभिन्न रूटों पर पाँच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये स्पेशल ट्रेनें डॉ. अंबेडकर नगर-पटना, मुंबई सेंट्रल-बनारस, वडोदरा-गोरखपुर, मुंबई सेंट्रल-कटिहार और वडोदरा-मऊ रूट पर 21 फरवरी से शुरू होंगी। इन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन से अपने घर से दूर अन्य शहरों में रहकर नौकरी व व्यवसाय कर रहे लोगों को घर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर पाँच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन डॉ. अंबेडकर नगर से पटना के लिए चलेगी, जबकि दो-दो ट्रेनें वडोदरा और मुंबई सेंट्रल से संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 09343, 09183, 09189, 09111 एवं 09195 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली को ध्यान मे रखते हुए तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्तारित
डॉ. अंबेडकर नगर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल हर गुरुवार को शाम 18:00 बजे डॉ. अंबेडकर नगर से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 18.30 बजे पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम रेल मंडल के इंदौर स्टेशन पर शाम 18.30/18.40, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज स्टेशन पर शाम 19.18/19.20, उज्जैन स्टेशन पर रात 19.50/20.00 एवं मक्सी स्टेशन पर रात 20.35/20.37 आगमन व प्रस्थान होगा। यह ट्रेन डॉ. अम्बेडकर नगर से 26 फरवरी से 26 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09344 पटना- डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल हर शुक्रवार को रात 21:30 बजे पटना से प्रस्थान कर अगले दिन रात 23.55 बजे डॉ आंबेडकर नगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का मक्सी स्टेशन पर रात 21.00/21.02 बजे, उज्जैन स्टेशन पर रात 21.35/21.40 बजे, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज स्टेशन पर रात 22.10/22.12 बजे एवं इंदौर स्टेशन पर रात 23.10/23.15 बजे आगमन/प्रस्थान होगा। यह ट्रेन पटना से 27 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक एसी स्पेशल
ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल हर बुधवार को रात 22:30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर रतलाम स्टेशन पर सुबह 08:40/08:50 बजे होते हुए शुक्रवार सुबह 10:30 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 04 मार्च से 25 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर शुक्रवार को दोपहर 14:30 बजे बनारस से प्रस्थान कर रतलाम स्टेशन पर शाम 17:45/17:55 बजे होते हुए रविवार सुबह 04:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 06 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, आगरा इदगाह, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई एवं भदोही स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर एवं एसी 3-टियर (इकोनॉमी) के कोच होंगे।
ये भी पढ़ें- होली पर राहत, भोपाल मंडल से चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यूपी-महाराष्ट्र रूट पर अतिरिक्त सुविधा
मुंबई सेंट्रल-कटिहार साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल हर शनिवार को सुबह 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर सोमवार सुबह 07:30 बजे कटिहार पहुंचेगी। यह ट्रेन रतलाम स्टेशन पर रात 20:10/20:20 बजे एवं उज्जैन स्टेशन पर रात 22:48/22:50 बजे रुकेगी तथा सूरत स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। यह ट्रेन 21 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर मंगलवार रात 00:15 बजे कटिहार से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 18:40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन उज्जैन स्टेशन पर बुधवार सुबह 05:40/05:50 बजे तथा रतलाम स्टेशन पर सुबह 07:50/08:00 बजे रुकेगी। यह ट्रेन 24 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, भरूच, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया एवं नौगछिया स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल हर सोमवार शाम 19:00 बजे वडोदरा से प्रस्थान कर अगले दिन रात 23:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन रतलाम स्टेशन पर रात 22:35/22:45 बजे रुकेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल हर बुधवार सुबह 05:00 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रतलाम स्टेशन पर सुबह 04:15/04:25 बजे होते हुए अगले दिन सुबह 08:35 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 फरवरी से 25 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
वडोदरा-मऊ साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
ट्रेन संख्या 09195 वडोदरा-मऊ स्पेशल हर शनिवार शाम 19:00 बजे वडोदरा से प्रस्थान कर रतलाम स्टेशन पर रात 22:35/22:45 बजे होते हुए अगले दिन रात 20:45 बजे मऊ (यूपी) पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 फरवरी 2026 से 28 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09196 मऊ-वडोदरा स्पेशल हर रविवार रात 23:15 बजे मऊ से प्रस्थान कर रतलाम स्टेशन पर शाम 19:40/19:50 बजे होते हुए मंगलवार रात 00:45 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दाहोद, रतलाम, कोटा, बयाना, आगरा फोर्ट, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर एवं वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09195 का गोधरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

कमेंट
कमेंट X