सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One person died and two were injured when a truck hit devotees walking on the Shri Charbhujaji Nath Yatra

महू-नीमच हाईवे पर हादसा: चारभुजाजी यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु को ट्रक ने कुचला, एक की मौत; दो घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
सार

महू-नीमच हाईवे पर जावरा के आगे ग्राम परवलिया के समीप श्री चारभुजाजी नाथ की यात्रा पर पैदल जा रहे रतलाम के तीन श्रद्धालुओं (पैदल यात्री) को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई तथा उनके दो साथी घायल हो गए।

One person died and two were injured when a truck hit devotees walking on the Shri Charbhujaji Nath Yatra
मृतक नरेंद्र कुमार शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महू-नीमच हाईवे पर जावरा के आगे ग्राम परवलिया के समीप बुधवार दोपहर श्री चारभुजाजी नाथ की पैदल यात्रा पर जा रहे रतलाम के तीन श्रद्धालुओं को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित श्री चारभुजाजी नाथ मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं। रतलाम निवासी 68 वर्षीय नरेंद्र कुमार शुक्ला (सेवानिवृत्त अनुविभागीय अधिकारी, मध्यप्रदेश बिजली कंपनी) निवासी रामगढ़, भगवती काबरा एवं मनोहर मूंदड़ा निवासी धानमंडी, चारभुजाजी मंदिर के दर्शन हेतु पैदल निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच, जब वे रतलाम से लगभग 45 किलोमीटर दूर महू-नीमच हाईवे पर ग्राम परवलिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक तेज गति ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।


पढ़ें; संतों संग 'सिंहस्थ वाली होली', सांसद अनिल फिरोजिया ने जमकर लगाए ठुमके

घायलों को तत्काल जावरा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान नरेंद्र कुमार शुक्ला ने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही समाजसेवी गोविंद काकानी, अनिल पुरोहित सहित परिजन और बड़ी संख्या में समाजजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

घायल भगवती काबरा का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है, जबकि मनोहर मूंदड़ा को प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिंगनोद थाना अंतर्गत ढोढर पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई रघुवीर जोशी ने बताया कि तीनों श्रद्धालु पैदल यात्रा पर थे, तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हुई है और दो घायल हैं। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed